पोर्श, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसे टॉप लग्जरी ब्रांड क्यों चुनते हैं मिशेलिन टायर? जानिए यहां
एक सदी से भी ज्यादा के इनोवेशन और मोटरस्पोर्ट विशेषज्ञता के साथ, मिशेलिन टायर लग्जरी गाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए सशक्त बनाते हैं और हर सफर को स्मूद, सुरक्षित और रिफाइंड बनाने में मदद करते हैं
- Write a कमेंट

जब आप एक लग्जरी कार खरीदते हैं, तो आप उम्मीद करते हैं कि गाड़ी में सब कुछ एकदम सही हो चाहे बात इंजन की हो या या फिर केबिन के अंदर दिए गए हर एक फीचर की। लेकिन, असल में उस सारी कारीगरी को सड़क से क्या जोड़ता है? टायर : एक ऐसा कॉम्पोनेन्ट जहां मिशेलिन सालों से अपनी विशेषज्ञता दिखा रहा है।
मिशेलिन कई दशकों से एक टायर कंपनी से कहीं बढ़कर रही है : यह एक इनोवेटर और कई जाने-माने ब्रांड के लिए एक विश्वसनीय नाम रहा है। पोर्श, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-एएमजी जैसी कंपनियां मिशेलिन को एक कारण से चुनती हैं :-टायर जो ना केवल अच्छी परफॉरमेंस को सपोर्ट करते हैं, बल्कि उसे परिभाषित भी करते हैं। मिशेलिन लग्जरी गाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ भागीदार क्यों है जानेंगे आगे:-
दशकों से बना है विश्वास

एक सदी से भी ज्यादा समय से मिशेलिन ने अपनी विशेष्ज्ञता के साथ टायर में नए-नए इनोवेशन लाकर सीमाओं को आगे बढ़ाया है। इसी विरासत ने ब्रांड को टॉप पर जगह दिलाई है, जिसकी वजह से कई लग्जरी कार कंपनियां बेजोड़ प्रदर्शन के लिए इस पर भरोसा करती हैं।

पोर्श, बीएमडब्ल्यू या मर्सिडीज की गाड़ियों में लगे टायर पर गौर करें तो आपको अक्सर मिशेलिन ब्रांड वाले टायर लगे हुए मिलेंगे। यह कोई सामान्य टायर नहीं हैं, बल्कि इन्हें कार कंपनी के साथ मिलकर अलग-अलग मॉडल के लिए तैयार किया जाता है।- पोर्श के लिए 'एन', फेरारी के लिए 'के', टेस्ला के लिए 'टी' और मर्सिडीज के लिए 'एमओ' जैसे स्पेशल कोड इन्हें स्वीकृत ओई (ओरिजिनल इक्विपमेंट) फिटमेंट के रूप में पहचानते हैं।
सड़क पर देते है अच्छा कंफर्ट

लग्जरी कारें केवल अच्छी पावर ही नहीं देती हैं, बल्कि इन कारों में लगा इंजन काफी रिफाइंड और शांत भी होता है। मिशेलिन इस बात को अच्छी तरह से समझता है, इसीलिए कंपनी ने इसमें अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी दी है जो टायर की परफॉरमेंस से समझौता किए बिना इसे बेहद शांत रखता है। मिशेलिन ने टायर के अंदर एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया पॉलीयूरेथेन फोम इंसर्ट लगाया है जो आंतरिक वाइब्रेशन को प्रभावी ढंग से कम करता है, जिससे केबिन का शोर लगभग 20 प्रतिशत कम हो जाता है।
बेजोड़ ग्रिप और अच्छी हैंडलिंग

लग्जरी कारों के लिए ऐसे टायर जरूरी हैं जो उनकी सटीक इंजीनियरिंग के साथ तालमेल बिठा सकें : शार्प हैंडलिंग, मजबूत पकड़ और हर स्थिति में अटूट स्थिरता। मिशेलिन अपने "परफॉरमेंस मेड टू लास्ट" सिद्धांत के साथ यह सुनिश्चित करता है कि टायर पहले किलोमीटर से लेकर आखिरी किलोमीटर तक निरंतर उत्कृष्टता प्रदान करें। ट्रेड की गहराई कम होने पर भी मिशेलिन टायर ट्रैक्शन और ब्रेकिंग को कंट्रोल में रखते हैं, जिससे सुरक्षा की गारंटी रहती है।
यह मिशेलिन के कठोर परीक्षण और इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड का नतीजा है, जो टायर को कानूनी सीमा तक अपनी सर्वोच्च क्षमता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। चाहे शार्प मोड हों या फिर लंबा हाईवे मिशेलिन टायर हाई-परफॉरमेंस व्हीकल्स को अच्छी ग्रिप और स्पीड प्रदान करते हैं।
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन

मिशेलिन टायर इनोवेशन के मामले में अग्रणी बना हुआ है और यह कंपनी परफॉरमेंस, सेफ्टी और सस्टेंबिलिटी को लेकर नया बेंचमार्क स्थापित कर रही है :-
-
यूपीटीआईएस के साथ एयरलेस इनोवेशन (यूनीक पंक्चर प्रूफ टायर सिस्टम) : मिशेलिन का यूनीक पंक्चर प्रूफ टायर सिस्टम एयरलेस टायर टेक्नोलॉजी के मामले में एक अच्छी उपलब्धि है। इसे टायर पंक्चर होने और टायर में जल्दी से हवा का प्रेशर कम होने के खतरे को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, यूपीटीआईएस बार-बार हवा का प्रेशर जांचने की जरूरत को खत्म करता है और मेंटेनेंस के समय को कम करता है। इसकी मजबूत, एयरलेस डिजाइन इसे भविष्य की मोबिलिटी एप्लिकेशन जैसे कि सेल्फ ड्राइविंग कार और शेयर्ड फ्लीट के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाता है।
-
सस्टेनेबल मोबिलिटी विजन : यूपीटीआईएस मिशेलिन के 'विजन' कॉन्सेप्ट का प्रतीक है, जो ऐसे टायर बनाने पर फोकस करता है जो कि एयरलेस, कनेक्टेड, 3डी-प्रिंटेड हों और पूरी तरह से बायो-सोर्स्ड मटीरियल से बने हों।
लग्जरी कार स्टैंडर्ड
आज लग्जरी कारें ना केवल अच्छी परफॉर्मेंस बल्कि रिफाइनमेंट की भी डिमांड करती हैं। मिशेलिन इंडिया यह सुनिश्चित करती है कि उसके टायर कंफर्ट, कंट्रोल और ड्यूरेबिलिटी का एक बेजोड़ संतुलन प्रदान करके इन लग्जरी गाड़ियों के प्रीमियम कैरेक्टर को और निखारें। हर टायर को सड़क की खामियों को झेलने, वाइब्रेशन को कम करने और तेज झटकों को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे एक शांत केबिन एक्सपीरिएंस मिलता है। यह टायर भारत की सड़कों पर विशेष रूप से काफी उपयोगी साबित होते हैं, जहां शहर की भीड़भाड़, गड्ढे और हाइवे की स्थिति राइड क्वालिटी को चुनौती दे सकती है।

मिशेलिन कंफर्ट के अलावा स्थिरता और विश्वसनीयता पर भी फोकस करती है। 'परफॉरमेंस मेड टू लास्ट' सिद्धांत यह सुनिश्चित करता है कि टायर लंबे समय के लिए अपनी मजबूत पकड़, हैंडलिंग और ब्रेकिंग क्षमता बनाए रखें, जिससे लग्जरी व्हीकल ओनर को अच्छी परफॉरमेंस मिल सके। क्वालिटी चेक और नई डिजाइन प्रक्रियाएं यह सुनिश्चित करती हैं कि मिशेलिन टायर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) की उच्च अपेक्षाओं पर खरा उतरें और प्रीमियम कारों के इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड के अनुरूप हों।
मिशेलिन टायर केबिन के शोर को कम करके पैसेंजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह तेज स्पीड में गाड़ी को एकदम स्टेबल रखते हैं और गाड़ी में भारी लोड रखे होने पर भी अच्छा कंफर्ट देते हैं। ये सभी खूबियां मिलकर यह सुनिश्चित करती हैं कि एक लग्जरी गाड़ी में हर सफर सुरक्षित, नियंत्रित और बेहद आरामदायक हो।

भारत में लग्जरी कार कंपनियों के लिए मिशेलिन टायर अहम भूमिका निभाते हैं: वह शानदार परफॉरमेंस, अच्छा कंफर्ट और नए इनोवेशन प्रदान करने में अभिन्न भागीदार हैं। एक सदी से भी ज्यादा की विशेषज्ञता के साथ मिशेलिन ने टायर टेक्नोलॉजी के मामले में लगातार नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि एक प्रीमियम गाड़ी में हर सफर सुरक्षित और रिफाइनमेंट से भरपूर हो।
मिशेलिन को चुन कर कार कंपनियां सुनिश्चित करती हैं कि उनकी गाड़ी में ऐसे टायर लगे हो जो ना केवल मॉडर्न लग्जरी मोबिलिटी की अपेक्षाओं को पूरा करते हों, बल्कि उनसे भी बढ़कर हों।
