• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गर्मियों में कार में सही टायर प्रेशर मेंटेन रखना क्यों है जरूरी? जानिए यहां

    कार कंपनी की ओर से हर मॉडल के लिए मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन दी जाती है, यदि आप अपनी रेकमेंड लेवल से ज्यादा हवा भराते हैं तो टायर फटने का खतरा बना रहता है जो कि बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है

    रोहित
    रोहित
    Published On अप्रैल 16, 2024 18:18 ist
    info icon
    published onApr 16, 2024 18:17 IST
    last updated onApr 16, 2024 18:18 IST
    421 Views
    • Write a कमेंट

    Why you need to have the right tyre pressure in summers

    भारत अपने विविधतापूर्ण मौसम के लिए जाना जाता है जहां के लगभग ज्यादातर हिस्सों में गर्मियों का दौर सबसे लंबा चलता है। यहां कुछ महीनों तक तो तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर रहता है। ऐसे में गर्मी में कार का सही टायर प्रेशर मेंटेन रखा जाए तो आप किसी अप्रिय घटना से बच सकते है। हमारे इंस्टाग्राम प्रोफाइल की लेटेस्ट रील में हमारे होस्ट ने काफी बारीकी से ये समझाने की कोशिश की है तेज गर्मी के दौरान सही टायर प्रेशर का महत्व कितना ज्यादा जरूरी होता है।

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    सही टायर प्रेशर की जरूरत

    गर्मियों में ज्यादा तापमान में टायर के अंदर मौजूद हवा एक्सपेंड होने लगती है जिससे प्रेशर बढ़ता है। आमतौर पर, कार कंपनी की ओर से हर मॉडल के लिए मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन दी जाती है और यदि प्रेशर बढ़ता है तो भी टायर ठीक होना चाहिए। यदि आप अपनी कार में रेकमेंड किए गए लेवल से ज्यादा हवा भराते हैं तो टायर फटने का खतरा बना रहता है जो कि बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कंपनी द्वारा हर टायर के लिए रेकमेंडेड टायर प्रेशर कार की ड्राइवर साइड डोर फ्रेम पर लिखा हुआ रहता है।

    ज्यादा हवा भराने से जो अन्य जोखिम हो सकते हैं उनमें टायर का पंचर होना भी शामिल है। ऐसे में अच्छे माइलेज के लिए ज्यादा टायर प्रेशर मेंटेन करने की आदत से बचते हुए आपको अपनी सुरक्षा को महत्वता देनी चाहिए और इस आदत को बदलना चाहिए।

    Check tyre pressure

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन बेसाल्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    दूसरी तरफ यदि टायरों में हवा कम हो तो उससे कार का माइलेज गिरता है और कार की हैंडलिंग पर भी उसका असर पड़ता है और साथ ही टायर खराब होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में ठीक ढंग से टायर प्रेशर मेंटेन करने से खासतौर पर गर्मियों में आपकी कार भी अच्छे ढंग से चलेगी और आपको अच्छा माइलेज भी मिलेगा। आपको हर सप्ताह ही टायर प्रेशर चैक करना चाहिए और हाईवे पर ड्राइव करने से पहले तो आपको जरूर ही ये काम कर लेना चाहिए।

    Routine check-up of the cabin air filter

    गर्मियों में केवल आपको टायर प्रेशर चैक करने की ही जरूरत नहीं रहती है, बल्कि इस मौसम में कार का और भी तरीकों से ध्यान रखा जाना चाहिए, जिनमें कार फ्लुईड्स के सही लेवल को चैक और मेंटेन करना, केबिन एयर फिल्टर का रूटीन चैक अप, विंडशील्ड वायपर्स को चैक कराना और रिप्लेस करना और एसी की सर्विस शामिल है।

    तो ये थे गर्मियों के दौरान टायर प्रेशर को सही ढंग से मेंटेन करने के कुछ कारण और कुछ कार केयर टिप्स। क्या आप भी कोई और सुझाव देना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है