• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में मिलेगा 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन

    फोर्ड ने अपनी ईकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन को यूरोप में शाॅकेस करने के बाद उसकी वहां पर बिक्री शुरू कर दी है। अब आने वाले महीनों में कम्पनी इसे इण्डिया में लाॅन्च करने की योजना बना रही है। देश में लाॅन्च होने वाली ईकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन के इंटीरियर को अपडेट करने के साथ ही इसमें 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन और रियर पार्ट में स्पेयर व्हील भी लगाया जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 15, 2015 19:16 ist
    info icon
    published onJul 15, 2015 19:16 IST
    last updated onJul 15, 2015 19:16 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    कार के अपडेट फीचर्स की बात करें तो यूरोप में ईकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन में नया स्टीयरिंग व्हील, क्रोम फिनिश ब्लेक केबिन, अपडेट 4-इंच सिंक डिस्पले दिया गया है। इसके अलवा NVH लेवल को कम किया गया है। उम्मीद है कि इण्डिया में लाॅन्च होने वाली ईकोस्पोर्ट में भी ये सारे अपडेट फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा ईकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन के बम्पर, स्प्रिंग व इलेक्ट्रिक पावर असीस्टेड स्टीयरिंग सेटिंग में भी बदलाव किया गया है।

    इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर TDCi मोटर लगाई गई है, जो फोर्ड एस्पायर के बराबर 100PS की पावर 3750rpm पर व 215Nm टाॅर्क 1700-3000rpm पर जेनरेट करेगी। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियर बाॅक्स लगाए जाने की उम्मीद है जिसकी पावर डिलीवरी फ्रंट व्हील्स पर होगी, साथ ही माइलेज भी 25.83 किमी प्रति लीटर के आसपास रखा जाएगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है