• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2021 की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, जनवरी में हो सकती है लॉन्च

    टोयोटा जल्द ही भारत में अपनी दो कारों के फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करने वाली है। इनमें इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा, जबकि फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। टोयोटा के कुछ डीलरों ने नई फॉर्च्यूनर की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है जहां से ग्राहक इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 23, 2020 16:46 ist
    info icon
    published onNov 23, 2020 16:46 IST
    last updated onNov 23, 2020 16:46 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    • फेसलिफ्ट टोयोटा फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मैटिक अपडेट होंगे। 
    • इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
    • इसमें ऑल-ब्लैक केबिन और बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है।
    • भारत में इस टोयोटा कार को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।

    टोयोटा जल्द ही भारत में अपनी दो कारों के फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करने वाली है। इनमें इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा, जबकि फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। टोयोटा के कुछ डीलरों ने नई फॉर्च्यूनर की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है जहां से ग्राहक इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2021 के एक्सटीरियर में कुछ अपडेट देखने को मिलेंगे। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ अपडेट एलईडी हेडलैंप, नई फ्रंट ग्रिल और नए एलईडी टेललैंप जैसे अपडेट दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें नए अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं। 

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें पहले वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन दे सकती है। इसके मौजूदा मॉडल में 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन (166पीएस/245एनएम) और 2.8 लीटर डीजल इंजन (177पीएस/450एनएम) दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है जबकि पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी गियरबॉक्स भी दिया गया है। थाईलैंड में पेश की गई फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर में यही डीजल इंजन 204 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी भारत में भी इसे इसी पावर आउटपुट के साथ पेश कर सकती है। इसका पेट्रोल मॉडल पहले की तरह 2-व्हील-ड्राइव और डीजल मॉडल ऑल-व्हील-ड्राइव में आ सकता है।

    थाईलैंड में फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर को ऑल-ब्लैक केबिन, बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (9 इंच यूनिट तक) और नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया गया है। थाईलैंड में कंपनी ने इसका लेजेंडर नाम से स्पोर्टी वेरिएंट भी पेश किया हुआ है जिसमें 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, वायरलैस चार्जिंग पैड और स्वेप-टू-ओपन फीचर वाला पावर टेलगेट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी भारत आने वाली नई फॉर्च्यूनर में इनमें से कौनसे अपडेट देती है।

    वर्तमान में टोयोटा फॉर्च्यूनर की प्राइस 28.66 लाख से 34.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसका फेसलिफ्ट मॉडल पहले से थोड़ा महंगा हो सकता है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन फोर्ड एंडेवर, एमजी ग्लोस्टर और महिंद्रा अल्टुरस जी4 से होगा।

    यह भी पढ़ें : क्रैश टेस्ट में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को मिली 5-स्टार रेटिंग, भारत में 2021 में हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है