• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स पिकअप की डिलीवरी हुई शुरू

    भारत में इसकी प्राइस 34 लाख रुपए से 36.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  यह गाड़ी दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया गया है।  हाइलक्स पिकअप में फॉर्च्यूनर वाले 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।  टोयोटा की इस कार में लो-रेंज ट्रांसफर केस, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक और ऑटोमेटिक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 12, 2022 14:32 ist
    info icon
    published onApr 12, 2022 14:32 IST
    last updated onApr 12, 2022 14:32 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    toyota hilux

    • भारत में इसकी प्राइस 34 लाख रुपए से 36.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    • यह गाड़ी दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया गया है। 

    • हाइलक्स पिकअप में फॉर्च्यूनर वाले 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

    • टोयोटा की इस कार में लो-रेंज ट्रांसफर केस, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक और ऑटोमेटिक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    टोयोटा ने हाइलक्स पिकअप के पहले बैच की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। इस गाड़ी की प्राइस 34 लाख रुपए से 36.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। टोयोटा के इस पिकअप व्हीकल के दूसरे बैच की ऑफिशियल बुकिंग फिर से शुरू होनी बाकी है जिसे मार्च में कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

    टोयोटा हाइलक्स ट्रक दो वेरिएंट में स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध है।  दोनों ही वेरिएंट के साथ इसमें फोर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। इसमें फॉर्च्यूनर वाले 2.8-लीटर डीजल इंजन (204 पीएस) के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिलती है। 

    toyota hilux

    ऑफ-रोडिंग के लिहाज से इस एसयूवी कार में लो-रेंज ट्रांसफर गियरबॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक, ऑटोमेटिक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी वाटर वेडिंग डेप्थ 700 मिलीमीटर है। 

    इसकी फीचर लिस्ट में फुल एलईडी लाइटिंग, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल सपोर्ट करने वाला 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 60:40 रियर स्प्लिट सीटें, सात एयरबैग्स, हिल असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर पार्किंग कैमरा शामिल है। 

    सेगमेंट में टोयोटा हाइलक्स का मुकाबला इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस से है। टोयोटा हाइलक्स इसुजु से ज्यादा प्रीमियम और महंगा ऑप्शन है।

    यह भी देखें: टोयोटा हाइलक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइलक्स 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा हाइलक्स 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है