• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कार के सनरूफ को अच्छे से मेंटेन करने के लिए ध्यान रखें ये 5 महत्वपूर्ण टिप्स

    पिछले कुछ सालों में प्रीमियम मगर मास मार्केट कार में किसी कस्टमर को कोई सबसे ज्यादा फेवरेट फीचर चाहिए तो वो है सनरूफ।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 09, 2023 16:51 ist
    info icon
    published onMar 09, 2023 16:51 IST
    last updated onMar 09, 2023 16:51 IST
    325 Views
    • Write a कमेंट

    Sunroof

    थोड़े महंगे मॉडल्स में यही फीचर पैनोरमिक सनरूफ के तौर पर दिया जाता है। भारत के मौसम को देखते हुए ये कोई ज्यादा काम का फीचर नहीं है, मगर ये अलग-अलग बजट की कारों में आपको मिल जाएगा। हालांकि ये केबिन एक्सपीरियंस को जरूर बदलने की क्षमता रखता है और अच्छे मौसमों में आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं, बशर्ते आप इससे अपने शरीर का आधा हिस्सा बाहर ना निकालें। यदि आपके पास भी सनरूफ वाली कार है या आप कोई ऐसी कार लेना चाहते हैं तो उसकी कैसे करें देखभाल, ये आप जानेंगे आगे:

    कंपनी के इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें 

    सबसे पहली और जरूरी बात ये है कि सनरूफ का उपयोग करने वाले जिम्मेदार यूजर के तौर पर आपको यूजर मैनुअल जरूर देखना चाहिए। ना सिर्फ इसमें आपको सनरूफ की क्षमताओं और उसके मूल काम करने का पता लगेगा बल्कि आपको इसके दुरूपयोग के बारे में भी पूरी जानकारी मिलेगी। 

    साफ रखें 

    हम यहां ना सिर्फ इसके कांच को साफ रखने के बारे में बोल रहे हैं बल्कि आपको इसके पूरे पैनल को साफ रखना चाहिए। सनरूफ को खोलते हुए ड्राइव करते वक्त इसके पैनल पर काफी धूल मिट्टी इक्ट्ठा हो सकती है जिससे कुछ समय बाद इसे खोलने और बंद करने में परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। 

    ऐसे में आप कार सर्विस के दौरान इसे भी साफ करा लें। इस दौरान ये भी पता चल जाएगा कि यहां कोई डैमेज तो नहीं हुआ है।

    सनरूफ को कभी कभी ही खोलें

    MG Hector sunroof

    किसी भी हिलने डुलने वाली चीज की तरह सनरूफ का भी इस्तेमाल करना इसलिए जरूरी है कि ये ठीक से काम कर रही है कि नहीं। यहां तक ​​कि अगर मौसम इसके लिए अनुकूल नहीं है तब भी ये जरूर ​देख लें कि इससे किसी तरह का कोई शोर तो नहीं आ रहा है या फिर ये कहीं अटक तो नहीं रही है। कई बार सनरूफ का लगातार इस्तेमाल करने से उसकी सील पर धूल जमा होने का खतरा पैदा होता है जिसके लिए वहां सफाई इसका एकमात्र और अच्छा उपाय है। 

    सनरूफ पर बोझ ना डालें 

    हाल ही में आपने देखा होगा कि किस तरह महिंद्रा ने एक वायरल वीडियो के जवाब में स्कॉर्पियो एन को झरने के नीचे खड़ा रखकर उसकी सनरूफ की क्वालिटी दिखाने का प्रयास किया था। मगर हमारा मानना है कि आप इस तरह के स्टंट से बचें। एक कार जिसमें सनरूफ लगी हो उसपर कोई बोझ ना डालें तो ही बेहतर है। 

    रिपेयरिंग में ना करें देरी

    Mahindra Scorpio N under a waterfall

    सनरूफ एक तरह से काफी कमजोर चीज होती है। यदि ये खराब हो जाए या अटक जाए तो बारिश जैसे मौसम में आपको काफी परेशानियां आ सकती है। अगर आपको ऐसा महसूस हो कि इसे रिपेयर कराने की जरूरत है तो इसमें बिल्कुल भी देर ना करें। ​आप जितना देर करेंगे इसे रिपेयर कराने में उतना ही आपको ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। 

    आपकी कार के सनरूफ का उपयोग करने और उसे बनाए रखने के लिए ये कुछ बुनियादी सुझाव हैं ताकि आप इसका आनंद उठा सकें। आप अपने सनरूफ से जुड़े एक्सपीरियंस हमसे कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें या फिर इससे जुड़ी कोई टिप्स देना चाहें तो वो भी बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है