• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए फोक्सवैगन से लेगी कंपोनेंट्स, 2025 तक आएगी कंपनी की पहली डेडिकेटेड ईवी

    अपने 'बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म' के तहत तैयार की जाने वाली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए महिंद्रा ने फोक्सवैगन के साथ इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स शेयर करने के लिए पार्टनरशिप की है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2022 15:22 ist
    info icon
    published onMay 19, 2022 15:22 IST
    last updated onMay 19, 2022 15:22 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • अपने ईवी डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म के लिए फोक्सवैगन से कंपोनेंट्स लेगी महिंद्रा
    • फोक्सवैगन ग्रुप के एमईबी इलेक्ट्रिक ओनली प्लेटफॉर्म से पार्ट्स भी लेगी महिंद्रा
    • फोक्सवैगन से इलेक्ट्रिक मोटर्स और बैट्री टेक्नोलॉजी भी लेगी कंपनी
    • डेवलपमेंट कॉस्ट में कमी लाने और जल्द कारें तैयार करने के लिए उठाया गया है ये कदम
    • 2025 तक लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार

    अपने 'बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म' के तहत तैयार की जाने वाली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए महिंद्रा ने फोक्सवैगन के साथ इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स शेयर करने के लिए पार्टनरशिप की है। महिंद्रा ने ये कदम इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने के लिए कॉस्ट में कमी लाने और शेयर्ड टेक्नोलॉजी के जरिए जल्दी जल्दी व्हीकल तैयार करने के लिए उठाया है। 

    इस पार्टनरशिप के तहत महिंद्रा जर्मन कंपनी फोक्सवैगन से प्रमुख कंपोनेंट्स लेगी जिनमें इलेक्ट्रिक मोटर्स, बैट्री सेल्स और बैट्री सिस्टम कंपोनेंट्स शामिल है। महिंद्रा अपनी डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए ये सभी चीजें फोक्सवैगन के एमईबी प्लेटफॉर्म से लेगी। 

    फोक्सवैगन ग्रुप बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट मेंबर फॉर टेक्नोलॉजी एवं फोक्सवैगन ग्रुप कंपोनेंट्स के सीईओ थॉमस श्मॉल ने पार्टनरिंग एग्रीमेंट पर कहा कि “कंपनी का एमईबी प्लेटफॉर्म ई मोबिलिटी के लिए, वॉल्यूम जनरेट करने के लिए और कॉस्टिंग कम करने के लिए काफी फ्लैक्सिबल है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में ये चीजें काफी जरूरी होती है और हमारे कस्टमर्स के लिए एक अच्छा सॉल्यूशन है।”

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो एंड फार्म सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने इस मामले में कहा कि यूनाइटेड किंग्डम के ऑक्सफर्डशायर में शोकेस किए जाने वाले “बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म” के लिए इस टेक्नोलॉजी के जरिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।”

    Upcoming Dedicated Mahindra EVs To Debut In Concept Form This July

    इस स्टेटमेंट के आखिर में जुलाई में शोकेस किए जाने वाले महिंद्रा रेंज के नए ईवी कॉन्सेप्ट्स का भी जिक्र था। इससे पहले कंपनी ने जानकारी दी थी ​बॉर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को 2025 से लॉन्च किया जाना शुरू होगा। बता दें कि इसी दौरान टाटा भी अपनी ओर से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उतारेगी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो के क्रैश टेस्ट से जुड़ी रेटिंग का टीजर किया जारी?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है