• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला ने भारत में नौकरियां निकाली: मुंबई में खुल सकता है कंपनी का पहला डीलरशिप, हाल ही में मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की थी मुलाकात

    इस अमेरिकन कारमेकर ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में जॉब निकालना शुरू कर दिया है जहां कंपनी द्वारा ऑपरेट किए जाने वाली डील​रशिप्स के लिए सेल्स,सर्विस और स्पेयर डिविजन में नौकरियां निकाली गई है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 18, 2025 16:27 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2025 15:32 IST
    last updated onFeb 18, 2025 16:27 IST
    480 Views
    • Write a कमेंट

    Tesla dealership

    जो लोग टेस्ला कारों का भारतीय बाजार में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो उनके लिए एक अच्छी खबर है। ये भारत में आमतौर पर ऑपरेट होने वाली कार ​डीलरिशप्स से अलग होंगी। 

    कंपनी की जॉब लिस्टिंग की लोकेशन को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि टेस्ला मुंबई में अपनी डीलरशिप खोलने की तैयारी कर रही है। बता दें कि टेस्ला अगस्त 2023 में बेंगलुरू में अपना रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर पहले ही खोल चुकी है और कंपनी ने पुणे में भी एक ऑफिस को लीज पर लिया है। अब देखने वाली बात ये होगी अब कंपनी की डीलरशिप यहां कब तक खुलती है और कौनसे मॉडल्स को भारत में उतारा जा सकता है। कंपनी के ग्लोबल लाइनअप में फिलहाल 5 मॉडल्स: मॉडल 3,मॉडल वाय,मॉडल एस,मॉडल एक्स और सायबरट्रक उपलब्ध है। 

    भारत सरकार से लंबे समय से बातचीत के दौर के बीच टेस्ला का भारत में डेब्यू लंबे समय से अटका हुआ हे। फरवरी 2025 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के अपने दौरे पर इलॉन मस्क के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आए थे। 

    शुरूआती दौर में मार्केट रिस्पॉन्स को टेस्ट करने के लिए कंपनी यहां अपने व्हीकल्स पूरी तरह से इंपोर्ट करके बेचेगी। यहां तक कि कंपनी ने इसके लिए टैक्स में रियायत की भी मांग की है। भारत सरकार ने इसपर सख्त शर्तों के साथ हामी तो भरी है। इसके लिए करीब 4347 करोड़ रुपये का निवेश और तीन साल के भीतर एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने की शर्त रखी गई है। 

    इन सब चीजों को देखते हुए ऐसा ही माना जा सकता है कि कंपनी ने यहां अपनी नींव तैयार करना शुरू कर दिया है जिसके बाद वो अपनी कारें लॉन्च करना शुरू करेगी। मार्केट में एंट्री लेने के लिए टेस्ला की ओर से ऑफिशियल कंफर्मेशन/अनाउंसमेंट किया जाना भी बाकी है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है