• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स और अपोलो टायर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए मिलाया हाथ

    टाटा मोटर्स और अपोलो टायर्स ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए हाथ मिलाया है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 04, 2022 12:30 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2022 12:30 IST
    last updated onFeb 04, 2022 12:30 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स और अपोलो टायर्स ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए हाथ मिलाया है।

    आपको ये चार्जिंग स्टेशंस अपोलो टायर्स क​मर्शियल एंड पैसेंजर व्हीकल जोन में मिलेंगे। इससे पहले टाटा मोटर्स देश में 50केडब्ल्यूएच के डीसी001, एसी, टाइप2 और फास्ट डीसी चार्जर्स लगा चुकी है। ईजेड चार्ज ब्रांड के तहत देश के 200 से ज्यादा शहरों में 1000 चार्जिंग पॉइन्ट्स के साथ ये सबसे बड़ा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां 2 व्हीलर और 4 व्हीलर दोनों टाइप के व्हीकल्स चार्ज किए जा सकते हैं।

    इस पार्टनरशिप के तहत टाटा मोटर्स, अपोलो टायर्स के कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल जोन में 150 रीटेल आउटलेट्स पर चार्जिंग स्टेशंस लगाएगी। ये ना सिर्फ इन आउटलेट्स पर आने वाले कस्टमर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। बल्कि यहां आम पब्लिक भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्ज कर सकेंगे।

    बता दें कि टाटा ने #DoGreen कैंपेन के तहत देश भर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए अपोलो टायर्स के साथ मिलकर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है।

    यह भी पढ़ें: भारत में इस साल लॉन्च होने जा रही सभी इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट देखिए यहां

    टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी डॉ.प्रवीर सिन्हा ने इस बारे में कहा कि हमें अपोलो टायर्स के साथ उनके कमर्शियल एवं पैसेंजर व्हीकल जोन में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की तैनाती के लिए साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है। ये पार्टनरशिप हमारी इलेक्ट्रिक व्हीकल ईकोसिस्टम को डेवलप और एक्सपेंड करने की तरफ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    वहीं अपोलो टायर्स के एशिया पैसेफिक, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका प्रेसिडेंट सतीश शर्मा ने कहा कि "यह भारत में टायर और ऑटो कंपोनेंट स्पेस में हमारे द्वारा उठाए गए नए स्टेप्स में से एक है। हमारे बिजनेस पार्टनर के परिसर में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना देश में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में हमारे संकल्प को मजबूत करती है। टाटा पॉवर्स के बड़े ​सर्विस नेटवर्क के साथ, हम देशभर में एक ऐसा चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करेंगे जहां बिना किसी रुकावट के लोग आसानी से अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्ज कर सकेंगे।"

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है