• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    श्रद्धा कपूर ने खरीदी लैंबॉर्गिनी हुराकैन, अनुभव सिंह बस्सी ने ली नई रेंज रोवर स्पोर्ट

    लैंबॉर्गिनी हुराकैन टेक्निका की कीमत 4.04 करोड़ रुपये जबकि लैंड रोवर रेंज रोवर की प्राइस 1.64 करोड़ रुपये से शुरू होती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 25, 2023 15:36 ist
    info icon
    published onOct 25, 2023 15:31 IST
    last updated onOct 25, 2023 15:36 IST
    413 Views
    • Write a कमेंट

    • श्रद्धा कपूर की लैंबॉर्गिनी हुराकैन टेक्निका रोसो मार्स (रेड) एक्सटीरियर कलर शेड में है।

    • हुराकैन टेक्निका में 5.2-लीटर वी10 इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 639पीएस और 565एनएम है।

    • अनुभव सिंह बस्सी ने सेंटोरिनी ब्लैक रेंज रोवर स्पोर्ट खरीदी है।

    • वर्तमान में भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है और इसमें 3-लीटर डीजल इंजन (345पीएस/700एनएम) दिया गया है।

    फेस्टिव सीजन पर इंडियन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और कोमेडियन-एक्टर अनुभव सिंह बस्सी ने अपने गैरेज में नई लग्जरी कारों को शामिल किया है। श्रद्धा कपूर ने लैंबॉर्गिनी हुराकैन टेक्निका खरीदी है, वहीं बस्सी ने लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट खरीदी है। इन दोनों कलाकारों ने हाल ही में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में एक साथ में काम किया है, जिसमें बस्सी स्पोर्टिंग रोल में थे। क्या है इन दोनों कारों की खूबियां, जानेंगे आगेः

    श्रद्धा की लैंबॉर्गिनी

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की लैंबॉर्गिनी हुराकैन टेक्निका रोसो मार्स (रेड) एक्सटीरियर कलर शेड में है। हुराकैन टेक्निका में 5.2-लीटर वी10 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 639पीएस की पावर और 565 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 3.2 सेकंड लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    इस सुपर कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है।

    यह भी पढ़ें: भारत में 10 लाख रुपये के बजट में इन 7 कारों में मिल रहा है वायरलेस फोन चार्जिंग फीचर, आप भी डालिए एक नजर

    बस्सी की रेंज रोवर स्पोर्ट

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    अनुभव सिंह बस्सी ने जो रेंज रोवर स्पोर्ट ली है वो सेंटोरिनी ब्लैक कलर में है। भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट में 3-लीटर 6-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन दिया गया है, जो 345पीएस की पावर और 700एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    भारत में नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.64 करोड़ रुपये से 1.84 करोड़ रुपये के बीच है। कंपनी जल्द ही भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट का नया प्लग-इन हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन भी उतारेगी जिसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

    Lamborghini Huracan Sterrato

    यह भी पढ़ें: अक्टूबर 2023 में मारुति जिम्नी एसयूवी पर पाएं 1 लाख रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर

    हाल ही में लैंबॉर्गिनी ने भारत में पहली हुराकैन स्टेराटो की भी डिलीवरी दी है, जो हुराकैन का ऑफ रोडिंग फोकस वर्जन है। इसमें भी 5.2-लीटर वी10 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    was this article helpful ?

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है