• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीएसटी घटाकर पेट्रोल-डीज़ल कारों को सस्ता कर सकती है केंद्र सरकार

    गडकरी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब सरकार द्वारा इंटरनल कंबस्शन इंजन (आईसीई) को जल्द बंद किए जाने की अफवाह तेज़ी से फैल रही है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 05, 2019 19:11 ist
    info icon
    published onSep 05, 2019 19:11 IST
    last updated onSep 05, 2019 19:11 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ‘सियाम’ ने अपना 59वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। गडकरी ने कहा है कि सरकार फिलहाल देश में पेट्रोल और डीज़ल कारों को बंद नहीं करेगी।  

    वर्तमान में देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मंदी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा दी गई ये जानकारी कार निर्माता कंपनियों के लिए भी काफी राहत भरी है। देश में सभी कार कंपनियों को अनिवार्य रूप से अप्रेल 2020 तक बीएस4 से बीएस6 नॉर्म्स पर इंजन को अपग्रेड या तैयार करने होंगे। वहीं सरकार इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं तैयार कर रही है। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों  के बीच एक तरह से भ्रम की स्थिती पैदा हो रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए कार निर्माता कंपनियों ने सरकार को आईसीई इंजन पर जीएसटी की दर कम करने की गुहार भी लगाई है। 

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्रालय के सामने पेट्रोल और डीज़ल इंजन से चलने वाली कारों पर जीएसटी की दर कम करने का प्रस्ताव रखने का भी वादा किया है। वर्तमान में पेट्रोल-डीज़ल इंजन वाली कारों पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाई जा रही है। इसके अलावा गडकरी ने देश में हाइब्रिड कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए 5% तक जीएसटी घटाने का पक्ष रखने की भी बात कही है। 

    सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ‘सियाम’ ने सरकार से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक विशेष एजेंसी की ​स्थापना करने की भी मांग की है। यह एजेंसी कार निर्माताओं के लिए गाइडलाइन तैयार करने का काम करेगी जिसमें एक बेहतर भविष्य का रोडमैप तैयार किया जा सकेगा। 

    गडकरी ने कहा है कि ‘सरकार ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का समाधान ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।’ हालांकि,उन्होनें साथ में ये भी कहा है कि इन सभी सिफारिशों को एकसाथ लागू कर पाना मुमकिन नहीं है। 

    यह भी पढ़ें:वित्त मंत्री के सामने हाइब्रिड कारों पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव रखेंगे नितिन गडकरी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है