• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा एक्सयूवी500 पेट्रोल की तुलना क्रेटा, कंपास और इनोवा क्रिस्टा से...

    मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक टक्कर देगी एक्सयूवी500 पेट्रोल, जानिये यहां

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 08, 2017 13:03 ist
    info icon
    published onDec 08, 2017 13:03 IST
    last updated onDec 08, 2017 13:03 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्सयूवी500 का पेट्रोल वेरिएंट जी एटी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 15.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। एसयूवी सेगमेंट में एक्सयूवी500 का मुकाबला हुंडई क्रेटा, जीप कंपास और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। यहां हमने एक्सयूवी500 पेट्रोल की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों के पेट्रोल वेरिएंट से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कीमत

    वेरिएंट कीमत
    महिन्द्रा एक्सयूवी500 जी एटी 15.49 लाख रूपए
    हुंडई क्रेटा एसएक्स प्लस 12.99 लाख रूपए
    जीप कंपास लिमिटेड 18.96 लाख रूपए
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स 14.93 लाख रूपए

    कीमत के मोर्चे पर एक्सयूवी500 जी एटी का मुकाबला हुंडई क्रेटा एसएक्स प्लस, जीप कंपास लिमिटेड और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जीएक्स से है। हुंडई क्रेटा का एसएक्स प्लस वेरिएंट सबसे सस्ता है, वहीं इनोवा क्रिस्टा जीएक्स दूसरे नंबर पर है। एक्सयूवी500 जी एटी की कीमत क्रिस्टा जीएक्स से 56,000 रूपए ज्यादा है। इस में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो हैडलैंप्स जैसे काम के फीचर दिए गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। जीप कंपास सबसे महंगी और प्रीमियम एसयूवी है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

      महिन्द्रा एक्सयूवी500 हुंडई क्रेटा जीप कंपास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    इंजन क्षमता 2.2 लीटर एम-हॉक 1.6 लीटर वीटीवीटी 1.4 लीटर मल्टी-एयर 2.7 लीटर ड्यूल वीवीटी-आई
    पावर 142 पीएस 122 पीएस 163 पीएस 166 पीएस
    टॉर्क 320 एनएम 151 एनएम 250 एनएम 245 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड ऑटोमैटिक 6-स्पीड ऑटोमैटिक 7-स्पीड ऑटोमैटिक 6-स्पीड एटी
    माइलेज ... 13 किमी प्रति लीटर 17.1 किमी प्रति लीटर 10.75 किमी प्रति लीटर

    इनोवा क्रिस्टा सबसे ज्यादा पावरफुल है, इसकी पावर 166 पीएस है। पावर के मामले में जीप कंपास (163 पीएस) दूसरे नंबर, एक्सयूवी500 (142 पीएस) तीसरे नंबर और हुंडई क्रेटा (122 पीएस) चौथे नंबर पर है। टॉर्क के मामले में महिन्द्रा एक्सयूवी500 ने बाजी मारी है, इसका टॉर्क 320 एनएम है। इस मामले में जीप कंपास (250 एनएम) दूसरे नंबर, इनोवा क्रिस्टा (245 एनएम) तीसरे नंबर और हुंडई क्रेटा (151 एनएम) चौथे नंबर पर है। सबसे ज्यादा माइलेज जीप कंपास (17.1 किमी प्रति) का है। इस मामले में हुंडई क्रेटा (13 किमी प्रति लीटर) दूसरे और इनोवा क्रिस्टा (10.75 किमी प्रति लीटर) तीसरे नंबर पर है। एक्सयूवी500 पेट्रोल के माइलेज का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई महिन्द्रा केयूवी-100 इलेक्ट्रिक

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है