• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मित्सुबिशी आउटलैंडर लॉन्च, कीमत 32 लाख रूपए

    स्कोडा कोडिएक और होंडा सीआर-वी को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्�री
    ध्रुव अत्री
    Published On जून 26, 2018 11:50 ist
    info icon
    published onJun 26, 2018 11:50 IST
    last updated onJun 26, 2018 11:50 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Mitsubishi Outlander

    मित्सुबिशी ने तीसरी जनरेशन की आउटलैंडर एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। मित्सुबिशी आउटलैंडर की भारत में करीब पांच साल बाद फिर से वापसी हुई है। यह केवल सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है, इसकी कीमत 32 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, स्कोडा कोडिएक, फॉक्सवेगन टिग्वॉन और होंडा सीआर-वी से होगा।

    नई आउटलैंडर केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस में 2.4 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 167 पीएस की पावर और 222 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इस में मित्सुबिशी का सुपर ऑल-व्हील कंट्रोल भी दिया गया है।

    Mitsubishi Outlander

    नई आउटलैंडर में ऑल एलईडी ऑटो हैंडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, एलईडी फॉग लैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स और एलईडी टेललाइटें दी गई हैं। राइडिंग के लिए इस में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। केबिन में ध्यान दें तो यहां ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, 6.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 710 वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट स्पीकर सिस्टम और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में सात एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, एक्टिव स्टेबिलिटी कंट्रोल (एएससी) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढें : जल्द वापसी करेगी मित्सुबिशी की ये मशहूर कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    मित्सुबिशी ऑउटलैंडर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है