• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट से उठा पर्दा, भारत में 2025 तक लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी

    ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन परफॉर्मेंस नाम का ये वेरिएंट इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का एंट्री लेवल वे​रिएंट होगा जिसकी रेंज दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा होगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 29, 2024 19:02 ist
    info icon
    published onMay 29, 2024 19:02 IST
    last updated onMay 29, 2024 19:02 IST
    686 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q6 e-tron Performance Variant

    • सिंगल मोटर के साथ ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन को मिला एक नया रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट
    • क्यू6 ई-ट्रॉन क्वात्रो और एसक्यू6 ई-ट्रॉन से नीचे पोजिशन किया जाएगा इस नए परफॉर्मेंस वेरिएंट को
    • 641​ किलोमीटर है इसकी रेंज और 6.6 सेकंड में पकड़ लेती है 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
    • स्टैंडर्ड क्यू6 ई-ट्रॉन वेरिएंट जैसा ही है इसका केबिन और इसी की तरह दिए गए हैं फीचर्स
    • 2025 तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं केवल इसके क्वात्रो वेरिएंट्स

    ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन का ग्लोबल प्रीमियर मार्च 2024 में हुआ था और जैसा की तब ऐलान किया गया था इसके सिंगल मोटर वेरिएंट अब पर्दा उठा दिया गया है।  

    Audi Q6 e-tron Front Left Side

    फीचर्स

    Audi Q6 e-tron DashBoard

    क्यू6 ई-ट्रॉन परफॉर्मेंस वेरिएंट्स में लगभग वो सभी फीचर्स दिए जा सकते हैं जो कि इस कार के टॉप लाइन वेरिंएट्स में दिए गए हैं जिनमें ड्राइवर के लिए 11.9-इंच वर्चुअल कॉकपिट के साथ तीन स्क्रीन सेटअप, बीच में 14.5-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और पैसेंजर्स के लिए बैंग एंड ओल्फ़सेन प्रीमियम 20 स्पीकर सिस्टम के साथ 10.9-इंच डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) के साथ हेड्स अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग,मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आलीशान इंटीरियर और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स भी नजर आ सकती है। 

    पावरट्रेन और रेंज

    ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन परफॉर्मेंस वेरिएंट में सिंगल मोटर के साथ रियर व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन दिया जाएगा। रेंज और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर कैसा है इस वेरिएंट का स्पेसिफिकेशन जानिए आगे:

     

    क्यू6 ई-ट्रॉन परफॉर्मेंस

    क्यू6 ई-ट्रॉन  क्वात्रो

    एसक्यू6 ई-ट्रॉन

    पावर

    326 पीएस

    387 पीएस

    517 पीएस

    बैटरी

    100 केडब्ल्यूएच

    100 केडब्ल्यूएच

    100 केडब्ल्यूएच

    रेंज

    641 किलोमीटर

    625 किलोमीटर

    598 किलोमीटर

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    6.6 सेकंड्स

    5.9 सेकंड्स

    4.3 सेकंड्स

    270 केडब्ल्यू के डीसी चार्जर से इसकी बैटरी 10 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है कि ये आगे 260 किलोमीटर और ड्राइव की जा सकती है। 

    संभावित लॉन्च

    ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन को भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है मगर यहां इसका ये सिंगल मोटर वेरिएंट शायद ही लॉन्च किया जाएगा। ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन की तरह इसका भी यहां ड्युअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट ही उतारा जा सकता है। ये किआ ईवी6 और वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज का एक प्रीमियम विकल्प साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है