• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ज़ेडएस एसयूवी में दिया जा सकता है पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑपशन

    हाल ही में परिवहन विभाग से जुड़े एक दस्तावेज़ में खुलासा हुआ है कि एमजी मोटर्स ज़ेडएस को 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर हायब्रिड इंजन में भी पेश करेगी। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 29, 2019 09:27 ist
    info icon
    published onOct 25, 2019 16:57 IST
    last updated onOct 29, 2019 09:27 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    • एमजी मोटर्स दिसंबर 2019 में उठाएगी जेडएस ईवी से पर्दा 
    • अभी कार का केवल इलेक्ट्रिक मॉडल ही किया जाएगा पेश
    • एमजी ने हाल ही में पेट्रोल इंजन वाले मॉडल को भी कराया इंपोर्ट

    एमजी मोटर्स मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के साथ भारतीय बाज़ार में कदम रखा है। हाल ही में कंपनी ने हेक्टर की 10,000 यूनिट का प्रॉडक्शन कर नया मुकाम हासिल किया है। अब ये ब्रांड भारत में इलेक्ट्रिक कार ज़ेडएस के रूप में दूसरा प्रॉडक्ट उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी दिसंबर 2019 में इस कार से पर्दा उठाएगी। ये एमजी इंडिया की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।

    इस दस्तावेज़ के मुताबिक एमजी ने भारत में दो नॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल इंपोर्ट कराए हैं। इससे मालूम चलता है कि कंपनी यहां इस कार को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उतार सकती है। इन इंजन में 1.5 लीटर पेट्रोल का पावर और टॉर्क आउटपुट 106 पीएस एवं 141 एनएम है। 

    वहीं, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन का पावर और टॉर्क फिगर क्रमश: 111 पीएस और 160 एनएम है। हेक्टर के समान इस इंजन के साथ 48 वोल्ट का माइल्ड हायब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। एमजी द्वारा इंटरनेशनल मार्केट में इन दोनों इंजन के साथ इस एसयूवी की बिक्री की जा रही है। 

    इसके अलावा दस्तावेज़ में अपकमिंग ज़ेडई एसयूवी के साइज़ की जानकारी भी सामने आई है। यह गाड़ी 4314 मिलीमीटर लंबी, 1809 मिलीमीटर चौड़ी और 1620 मिलीमीटर उंची है। इसका व्हीलबेस 2580 मिलीमीटर से लेकर 2580 मिलीमीटर है। 

    एमजी ज़ेडएस इलेक्ट्रिक की बात करें तो इसमें 44.5 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक दिया गया है। इसकी रेंज 263 किलोमीटर होगी। इस बैट्री पैक के साथ कार को 143 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिलेगा। भारत में ज़ेडएस ईवी की प्राइस 25 लाख रुपये की रेंज में हो सकती है। यहां इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा। 

    यह भी पढ़ें: एम.एस. धोनी वाली निसान जोंगा के बारे में सब कुछ जो आप जानना चाहेंगे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है