• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज 14 अक्टूबर को लाॅन्च करेगी जीएलई-क्लास

    मर्सिडीज़-बेंज अपनी मिड साइज प्रीमियम एसयूवी जीएलई-क्लास को भारत में 14 अक्टूबर को लाॅन्च करेगी। मर्सिडीज़ की यह नई कार एम-क्लास की जगह लेगी। यह एम-क्लास का अपडेट वर्जन ही है लेकिन अब इसे एक रिफ्रेश लुक के साथ एक नया नाम जीएलई-क्लास भी दिया गया है। अपने सेग्मेंट में मर्सिडीज़-बेंज जीएलई का मुकाबला बीएमड्ब्ल्यू एक्स-3 (BMW X3), आॅडी क्यू-5 (Q5) और हालही में लाॅन्च हुई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स से होगा। 

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अक्टूबर 06, 2015 17:14 ist
    info icon
    published onOct 06, 2015 17:03 IST
    last updated onOct 06, 2015 17:14 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    GLE-Class exteriors

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़ की बड़ी घोषणा, भारत में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश

    एक्सटीरियर की बात करें तो जीएलई-क्लास का फ्रंट लुक मर्सिडीज़ के अन्य माॅडल सी-क्लास, एस-क्लास व सीएलएस-क्लास की तरह ही दिया गया है, वहीं गौर से देखने पर साइड व रियर प्रोफाइल पिछले वेरिएंट एम-क्लास से मिलते-जुलते ही दिखाई पड़ते हैं। इंटीरियर में किए गए बदलावों में नई इंफोनमेंट स्क्रीन, रिडिजाइनएसी वेन्ट्स, नया डैशबोर्ड और नए स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है। 

    GLE-Class interiors

    अधिक पढ़ें : फ्रैंकफर्ट मोटर शो में छाई मर्सिडीज़ एस-क्लास कैब्रियोलेट

    पावर स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डाले तो 2015-जीएलई-क्लास में दो डीजल़ आॅप्शन दिए जाएंगे। इसमें एम-क्लास की तरह ही 2.2 लीटर, 6 सिलेण्डर इंजन और 3.0 लीटर, वी6 इंजन लगे होंगे, जो एक समान पावर जनरेट करेंगे, वहीं इसका नया ईसीयू और आॅटोमेटिक स्टार्ट/स्टाॅप फंक्शन बेहतर माइलेज देने में भी सक्षम होगा। दूसरी ओर, उम्मीद की जा रही है कि पिछले वेरिएंट में दिए गए 7-स्पीड ट्रांसमिषन की जगह इस नए माॅडल में बेहतर परफोर्मेंस के लिए 9-स्पीड आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिए जा सकते हैं। 

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज C63 S AMG लाॅन्च, कीमत 1.3 करोड़ रूपए

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज की लग्ज़री सेडान मेबैक S600 लाॅन्च, कीमत 2.6 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है