• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लाॅन्च हुई मर्सिडीज़-बेंज जीएलई एसयूवी, कीमत 58.9 लाख रूपए

    मर्सिडीज़-बेंज इण्डिया ने आज अपने पिछले माॅडल एमएल-क्लास सीरीज़ के अपडेट वर्जन को जीएलई-क्लास के नाम से देश में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 58.9 लाख रूपए रखी गई है। कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को दो डीज़ल इंजन आॅप्शन में उतारा है जिसका अपने सेग्मेंट में सीधा मुकाबला हालही में लाॅन्च हुई वोल्वो एक्ससी 90, बीएमड्ब्ल्यू एक्स 5 और आॅडी क्यू 7 से होगा।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On अक्टूबर 14, 2015 14:06 ist
    info icon
    published onOct 14, 2015 10:48 IST
    last updated onOct 14, 2015 14:06 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    फ्रंट लुक में देखें तो जीएलई पूरी तरह से जीएलसी व जीएलए-क्लास की तरह ही नज़र आती है। एक्सटीरियर में नई ट्विन स्लेट रेडिएटर ग्रिल के साथ मर्सिडीज़ का थ्री-स्टार लोगो लगा है, वहीं एलईडी हैडलेम्प्स एक नयापन देते प्रतीत होते हैं। केबिन में इंफोटेन्मेंट सिस्टम और टचपेड कमाण्ड कंट्रोलर के साथ मर्सिडीज़ के सभी लेटेस्ट-एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है, जो सी-क्लास में दिए फंक्शन की तरह ही हैं। 

    वैसे तो इंटरनेशनल मार्केट में मर्सिडीज़ ने अपनी इस नई एसयूवी में इंजन आॅप्शन की भरमार पेश की है लेकिन भारत में इसे केवल 2 डीज़ल आॅप्शन के साथ उतारा गया है। इसके 250डी वेरिएंट में 2.1-लीटर, 4 सिलेण्डर इंजन लगा है जो अधिकतम 202 बीएचपी पावर के साथ 500 एनएम टाॅर्क जनरेट करता है, वहीं इसके 350डी ट्रिम में 3.0-लीटर वी6 इंजन लगा है जो 255 बीएचपी पावर के साथ 620 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, इस एसयूवी में बेहतर परफोर्मेंस के लिए 9जी-ट्राॅनिक आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिए गए हैं। 

    वेरिएंट व कीमत इस प्रकार हैं :-

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलई 250डी: 59.9 लाख रूपए

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलई 350डी: 69.9 लाख रूपए

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़-बेंज की लग्ज़री सेडान मेबैक S600 लाॅन्च, कीमत 2.6 करोड़ रूपए

    अधिक पढ़ें : मर्सिडीज़ की बड़ी घोषणा, भारत में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है