English | हिंदी
मर्सिडीज़ की बड़ी घोषणा, भारत में करेगी 1,000 करोड़ का निवेश
लग्ज़री कारों को बढ़ती मांग को देखते हुए मर्सिडीज़ बेंज ने भारत में 1,000 करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है। इस राशि का उपयोग कम्पनी अपने पुणे स्थित चाकन प्लांट के विस्तार में करेगी। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ प्लान से जुड़ने के बाद मर्सिडीज बेंज ने यह विचार बनाया है।
30 Views
- Write a कमेंट

कम्पनी का कहना है कि सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी व सीईओ Eberhard Kern और कम्पनी के फ्यूचर एमडी व सीईओ Roland Folger के साथ हमारी एक बैठक हुई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। इस दौरान कम्पनी ने महाराष्ट्र के ‘जलयुक्त शिवर अभियान’ में भी योगदान देने की इच्छा जताई।

आपको बता दें कि कम्पनी ने पिछले महीने ही मर्सिडीज़ मेबैक-एस500 को लाॅन्च किया है, जिसका प्रोडक्शन भी पुणे के चाकन प्लांट से किया जाएगा। इसके अलावा जर्मनी के बाद भारत ही दूसरा देश है, जहां से मर्सिडीज़ की लग्ज़री कारें तैयार करके बेची की जाती है। अभी कम्पनी यहां से मर्सिडीज के सी, ई, एस, एम, जीएल, जीएलए व सीएल माॅडल की डिलीवरी कर रही है।
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














