• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ जीएलए 220डी का ‘एक्टिविटी एडिशन’ लॉन्च, कीमत 38.51 लाख रूपए

    मर्सिडीज़ बेंज़ ने जीएलए 220डी का ‘एक्टिविटी एडिशन’ लॉन्च किया है। ऑफरोडिंग फैंस का ख्याल रखते हुए इस में ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा के लिए 4मैटिक फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है।

    अलशार
    अलशार
    Published On अक्टूबर 17, 2016 18:48 ist
    info icon
    published onOct 17, 2016 18:46 IST
    last updated onOct 17, 2016 18:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ बेंज़ ने जीएलए 220डी का ‘एक्टिविटी एडिशन’ लॉन्च किया है। ऑफरोडिंग फैंस का ख्याल रखते हुए इस में ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा के लिए 4मैटिक फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। जीएलए 220डी 4मैटिक ‘एक्टिविटी एडिशन’ की कीमत 38.51 लाख रूपए (एक्स शो-रूम पुणे) है।

    मर्सिडीज़ बेंज़ की योजना इस साल 12 नई कारें उतारने की है। इस कड़ी में जीएलए 220डी का ‘एक्टिविटी एडिशन’ छठी एसयूवी है। कंपनी के मुताबिक लॉन्चिंग के बाद से जीएलए रेंज की अब तक 3500 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। उम्मीद है कि इस एसयूवी में फोर व्हील या ऑल व्हील ड्राइव का फीचर जुड़ने के बाद इसकी बिक्री के आंकड़े और बढ़ेंगे।


    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जीएलए 220डी में 2143 सीसी का इन लाइन 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है। यह 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7जी-डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। जो 4मैटिक टेक्नोलॉज़ी के जरिये चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.7 सेकंड का वक्त लगता है।

    जीएलए 220डी ‘एक्टिविटी एडिशन’ की साइड प्रोफाइल में ब्लैक स्टीकर,क्रोम लाइनिंग और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यहां ‘एक्टिविटी एडिशन’ की बैज़िंग मिलेगी। इस स्पेशल एडिशन में माउंटेन ग्रे कलर का विकल्प भी जोड़ा गया है

    केबिन में मौजूदा जीएलए वाले फीचर्स के अलावा प्रमुख फीचर्स में 8-इंच का मीडिया डिस्प्ले और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन वाला सिस्टम, की-लैस गो स्टार्ट फीचर, ईज़ी पैक टेलगेट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मल्टीपल स्टोरेज़ फैसिलिटी और बूट में 12 वोल्ट का पावर सॉकेट शामिल हैं।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलए क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है