• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगी मर्सिडीज़-बेंज जी 350डी

    उम्मीद है कि कंपनी जी350डी की प्राइस 1 करोड़ रुपए रख सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 30, 2019 16:31 ist
    info icon
    published onSep 30, 2019 16:31 IST
    last updated onSep 30, 2019 16:31 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ बेंज अपनी सेकंड जनरेशन जी-क्लास के जी 350डी वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में इसे 16 अक्टूबर को उतारा जाएगा। अब तक जी-क्लास केवल एएमजी जी63 वेरिएंट में ही उपलब्ध थी जो इस गाड़ी का एक स्पोर्टी वर्जन है। इसलिए  मार्केट में इसकी प्राइस भी काफी ज्यादा है।  

    नई जी350डी के फ्रंट में पैनामेरिकाना ग्रिल की बजाए थ्री हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। एएमजी जी63 की तुलना में इस नई एसयूवी में नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील्स और व्हील आर्क दिए गए हैं। 

    इसके इंटीरियर में दो स्क्रीन दी गई है जिनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के लिए है। कंपनी ने फिलहाल भारत में लॉन्च की जाने वाली जी क्लास के इस रेगुलर मॉडल की फीचर लिस्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसमें ज्यादा महंगी एएमजी जी63 से कम ही फीचर्स मिल सकते हैं। 

    इंजन की बात करें तो इस कार में एस350डी वाला 3.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 290 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जी-क्लास के अन्य सभी वर्जन की की तरह इसमें थ्री डिफ्रेंशियल लॉक्स का फीचर दिया गया है। इस कार में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

    भारतीय बाजार में एएमजी जी63 की कीमत 2.19 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा लैंड क्रूज़र एलसी 200 और  लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट से होगा।

    यह भी पढ़ें: भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 मर्सिडीज-बेंज जीएलई

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जी क्लास 2011-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है