• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 मर्सिडीज-बेंज जीएलई

    मर्सिडीज-बेंज इंडिया इन दिनों 2019 जीएलई एसयूवी पर काम कर रही है। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फोटो में देखी गई नई जीएलई कार को जगह-जगह से कवर से ढका हुआ है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 24, 2019 13:09 ist
    info icon
    published onSep 24, 2019 13:08 IST
    last updated onSep 24, 2019 13:09 IST
    889 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सितंबर 2018 में मौजूदा जीएलई एसयूवी को लॉन्च किया था, अब कंपनी नई जनरेशन की जीएलई पर काम कर रही है। 2019 जीएलई को पिछले साल आयोजित हुए पेरिस मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अब इस कार को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    फोटो में देखी गई नई जीएलई को जगह-जगह से कवर से ढ़का हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह कई बदलाव के साथ आएगी। 2019 मर्सिडीज बेंज जीएलई को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, जिससे इसका व्हीलबेस 80 एमएम तक बढ़ा है। इसका व्हीलबेस 2995 मिलीमीटर है। पहली बार इस में थर्ड रो का ऑप्शन शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार पांच वेरिएंट जीएलईडी 300डी, जीएलईडी 350डी, जीएलई 400डी, जीएलईडी 350 और जीएलई 450 में उपलब्ध है। 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध मर्सिडीज-बेंज जीएलई में चार इंजन का विकल्प रखा गया है। 300डी वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 245 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 400डी वेरिएंट में 3.0 लीटर इंजन दिया गया है, इसकी पावर 330 पीएस और टॉर्क 700 एनएम है। जीएलई 350 में 2.0 लीटर इंजन लगा है, इसकी पावर 255 पीएस है। जीएलई 450 में 3.0 लीटर टर्बो वी6 इंजन दिया गया है, जो 367 पीएस की पावर देता है। सभी इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। 

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई जीएलई कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन दी जा सकती है, यह फीचर नई ए-क्लास के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके सेंटर कंसोल पर बड़ा टचपैड और स्टीयरिंग व्हील पर मल्टी-फंक्शनल टच पैनल जैसे फीचर भी मिलेंगे। 

    2019 मर्सिडीज-बेंज जीएलई की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी प्राइस 70 लाख रुपये से 1.05 करोड़ (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, लैंड रोवर डिस्कवरी, ऑडी क्यू7 और वोल्वो एक्ससी90 से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    मर्सिडीज जीएलई 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है