• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूई एसयूवी से 15 सितंबर को उठेगा पर्दा, जानिये क्या कुछ मिलेगा खास

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आती है, इसकी सर्टिफाइड रेंज 450 किलोमीटर है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 25, 2023 17:27 ist
    info icon
    published onAug 25, 2023 17:27 IST
    last updated onAug 25, 2023 17:27 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz EQE SUV

    • यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन वेरिएंट 350+, 350 4मैटिक और 500 4मैटिक में उपलब्ध है।
    • इसमें 90.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और तीन पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं।
    • मर्सिडीज बेंज ईक्यूई कार में डैशबोर्ड पर ऑप्शनल 56-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन मिलेगी।
    • मर्सिडीज की दूसरी एसयूवी कारों के मुकाबले इसमें स्लीक डिजाइन मिलती है।
    • भारत में मर्सिडीज-बेंज ईक्यूई एसयूवी की कीमत 1 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    मर्सिडीज बेंज अपनी इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी ईक्यूई से भारत में 15 सितंबर को पर्दा उठाएगी। कंपनी इसे शोकेस करने के तुरंत बाद ही लॉन्च भी कर सकती है। मर्सिडीज ईक्यूई एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास इस पर डालते हैं एक नजर:

    डिजाइन

    Mercedes-Benz EQE SUV Front

    सामने आई तस्वीरों के अनुसार फ्रंट पर इसमें ट्रेडिशनल मर्सिडीज-ईक्यू ट्रीटमेंट मिलता है। आगे की तरफ इसमें बड़ी क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जिस पर मर्सिडीज का थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो पोजिशन किया गया है। इसमें ग्रिल के पास बड़े हेडलैंप्स फिट किए हुए हैं, जिसके ऊपर की तरफ पतली एलईडी लाइटें मिलती हैं। फ्रंट पर इसमें नीचे की तरफ क्लोज्ड एयर डैम दिया गया है, साथ ही इसमें स्लिम फ्रंट बंपर भी मिलता है।

    Mercedes-Benz EQE SUV Side

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं, जिनका साइज 19 से 21 इंच के बीच हो सकता है। इस गाड़ी में साइड पर क्रीज लाइन और स्लोपिंग रूफलाइन भी मिलती है। एसयूवी लुक देने लिए ईक्यूई कार में व्हील आर्क और दरवाजों पर क्लेडिंग भी दी गई है।

    Mercedes-Benz EQE SUV Rear

    इसकी रियर प्रोफाइल पर कर्वी लुक मिलता है। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन रियर स्पॉइलर पर जाकर मिलती है और रियर स्पॉइलर के थोड़ा नीचे की तरफ इसमें बड़ा कनेक्टेड टेललैंप सेटअप दिया गया है। रियर साइड पर भी इसमें कोई शार्प कट्स (साइड पर एयर डैम को छोड़कर) नहीं मिलते हैं, पीछे की तरफ इसमें बड़ा बंपर दिया गया है।

    केबिन

    Mercedes-Benz EQE SUV Cabin

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूई एसयूवी का केबिन ईक्यूएस सेडान से काफी हद तक मिलता जुलता है। हालांकि, इसमें कई छोटे मोटे बदलाव जरूर किए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें बड़ी एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन दी गई है जिसमें तीन डिस्प्ले मिलते हैं। यह स्क्रीन सेंटर कंसोल पर जाकर मिलती है जिसमें वुडन फिनिश पर ईक्यूएस के मुकाबले एक अलग पैटर्न मिलता है।

    Mercedes-Benz EQE SUV Front Seats

    सामने आई तस्वीरों में इस गाड़ी के केबिन के अंदर ब्राउन अपहोल्स्ट्री के साथ एम्बिएंट लाइटिंग नजर आई है। ईक्यूई कार की केबिन डिजाइन काफी सिंपल रखी गई है।

    पावरट्रेन

    स्पेसिफिकेशन 

    ईक्यूई 350+

    ईक्यूई 350 4मैटिक 

    ईक्यूई 500 4मैटिक 

    बैटरी 

    90.6 केडब्ल्यूएच 

    89 केडब्ल्यूएच 

    90.6 केडब्ल्यूएच 

    ड्राइवट्रेन 

    आरडब्लूडी 

    एडब्ल्यूडी 

    एडब्ल्यूडी 

    पावर 

    292 पीएस 

    292 पीएस 

    408 पीएस  

    टॉर्क 

    565 एनएम 

    765  एनएम 

    858  एनएम 

    रेंज (सर्टिफाइड) 

    450 किलोमीटर 

    407 किलोमीटर 

    433  किलोमीटर 

    यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन वेरिएंट 350+, 350 4मैटिक और 500 4मैटिक (टेबल में लिखे) में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 450 किलोमीटर तक की रेंज तय करती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो चार्जिंग ऑप्शंस: 240 वोल्ट वॉल वॉक्स चार्जर और 170 किलोवाट फ़ास्ट चार्जर सपोर्ट करती है। 240 वोल्ट वॉल वॉक्स चार्जर के जरिए इसकी बैटरी को 10 से 100 प्रतिशत 9.5 घंटों में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 10 से 80 प्रतिशत 32 मिनट में चार्ज होती है।

    अनुमान है कि मर्सिडीज ईक्यूई भारतीय वर्जन में केवल 90.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके बैटरी पैक की डेटल से 15 सितंबर को पर्दा उठेगा।

    फीचर्स व सेफ्टी

    Mercedes-Benz EQE SUV Steering Wheel

    इस गाड़ी में ऑप्शनल 56-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन दी गई है जिसके तहत डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर इंफोटनेमेंट डिस्प्ले और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है। मर्सिडीज ईक्यूई कार में फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटम्स के साथ एक बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

    सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी मिलेंगे, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और पार्किंग असिस्ट शामिल होंगे।

    कीमत व कंपेरिजन

    Mercedes-Benz EQE SUV

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूई एसयूवी की कीमत 1 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन, बीएमडब्ल्यू आईएक्स और जगुआर आई-पेस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज ईक्यूई एसयूवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है