• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-एएमजी जीएलसी 63 और जीएलसी 63 कूपे से उठा पर्दा

    इन्हें न्यूयॉर्क ऑटो शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अप्रैल 05, 2017 17:57 ist
    info icon
    published onApr 05, 2017 17:57 IST
    last updated onApr 05, 2017 17:57 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-एएमजी ने जीएलसी 63 और जीएलसी 63 कूपे से पर्दा उठाया है, ये दोनों ही हाई परफॉर्मेंस लग्ज़री एसयूवी हैं। इन्हें इसी साल होने वाले न्यूयॉर्क ऑटो शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    ये दोनों एसयूवी दो वेरिएंट स्टैंडर्ड 4मैटिक प्लस और एस 4मैटिक प्लस में मिलेंगी। दोनों में एएमजी जीटी मॉडल वाला 4.0 लीटर का वी8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। स्टैंडर्ड 4मैटिक प्लस वेरिएंट में 476 पीएस की पावर और 650 एनएम का टॉर्क मिलेगा, जबकि एस 4मैटिक प्लस वेरिएंट में स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में 34 पीएस की ज्यादा पावर और 50 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। दोनों वेरिएंट में 9-स्पीड एमसीटी गियरबॉक्स मिलेगा, जो 4मैटिक प्लस ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिये सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    इन दोनों एसयूवी का वज़न करीब दो टन के आसापास है, लेकिन इनकी फुर्ती के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, स्टैंडर्ड 63 4मैटिक प्लस वेरिएंट को 100 की रफ्तार पाने में 4 सेकंड का समय लगता है, जबकि एस 63 4मैटिक प्लस यही रफ्तार 3.8 सेकंड में पा लेगी। इनकी टॉप स्पीड को 250 किलोमीटर प्रति घंटा पर सीमित रखा गया है, जबकि बिना इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल के यह आंकड़ा 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकता है।

    भारत में मर्सिडीज़-एएमजी के आठ मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन इन में से केवल जीएलए45, जी63 और जीएलई43 ही एसयूवी और कूपे रेंज में मौजूद हैं। जीएलसी 63 4मैटिक प्लस मॉडल के भारत में आने की संभावना कम ही है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है