• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 4.30 करोड़ रुपये

    ऐसा पहली बार है जब जी-क्लास को इंडिया-इंस्पायर्ड एडिशन मिला है और इसकी केवल 30 यूनिट ही उतारी जाएंगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 12, 2025 14:51 ist
    info icon
    published onJun 12, 2025 14:51 IST
    last updated onJun 12, 2025 14:51 IST
    182 Views
    • Write a कमेंट

    • इसकी कीमत रेगुलर एएमजी जी 63 मॉडल से 55 लाख रुपये ज्यादा है। 

    • यह गाड़ी दो एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर शेड : मिड ग्रीन मैग्नो और रेड मैग्नो में उपलब्ध है।  

    • इसमें नए गोल्डन अलॉय व्हील्स और एक्सटीरियर पर एक्सक्लूसिव 'कलेक्टर एडिशन' बैजिंग दी गई है।  

    • इंटीरियर में नई बेज और ब्लैक कलर थीम और डैशबोर्ड पर कस्टमाइजेबल ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं।  

    • इसमें 4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो 585 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। 

    • इस गाड़ी में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, 18-स्पीकर साउंड सिस्टम और एडीएएस फीचर दिए गए हैं। 

    मर्सिडीज बेंज ने एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4.30 करोड़ रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। ऐसा पहली बार है जब मर्सिडीज बेंज ने इंडिया इंस्पायर्ड एडिशन लॉन्च किया है, जो कि भारत के मानसून से इंस्पायर्ड है। रेगुलर एएमजी मॉडल के मुकाबले इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन एसयूवी की भारत में केवल 30 यूनिट्स ही उतारी जाएंगी और यह केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास मर्सिडीज-बेंज कार का टॉप वेरिएंट है। एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन की डिलीवरी 2025 की आखिरी तिमाही में शुरू हो सकती है।  

    प्राइस

    रेगुलर एएमजी मॉडल के मुकाबले एएमजी जी 63 स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमत कुछ इस प्रकार है :-

    मॉडल 

    रेगुलर एएमजी जी 63

    एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन (नया)  

    कीमत में अंतर  

    कीमत 

    3.75 करोड़ रुपये

    4.30 करोड़ रुपये 

    +55 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    यहां देखें नए मर्सिडीज-एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास :- 

    क्या है नया?

    स्टैंडर्ड एएमजी जी 63 के मुकाबले कलेक्टर एडिशन में नए मल्टी-स्पोक गोल्डन अलॉय व्हील्स, साइड में बीडिंग पर एक्सक्लूसिव 'कलेक्टर एडिशन' बैजिंग और टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील पर 'कलेक्टर एडिशन' बैजिंग के साथ ब्लैक प्लेट दी गई है। 

    यह गाड़ी दो एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है :-

    • मिड ग्रीन मैग्नो

    • रेड मैग्नो 

    केबिन के अंदर इसमें नई बेज और ब्लैक कलर थीम दी गई है। इसका डैशबोर्ड लेआउट और फीचर्स रेगुलर मॉडल जैसे ही है। इसमें डैशबोर्ड पर कस्टमाइजेबल ग्रैब हैंडल दिया गया है जिसमें आप अपना नाम लिखवा सकते हैं। 

    क्या है एक जैसा?

    इन कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा जी-वैगन कलेक्टर एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। लुक्स में यह गाड़ी बेहद दमदार है और आइकॉनिक बॉक्सी लेआउट में आती है। आगे की तरफ इसमें सर्कुलर एलईडी हेडलाइट और एएमजी-स्पेसिफिक ग्रिल दी गई है। इसमें डैशबोर्ड पर डुअल 12.3-इंच स्क्रीन और कई सारे फिजिकल कंट्रोल्स और बटन दिए गए हैं। जी-वैगन कार की बिल्ट क्वालिटी बेहद अच्छी है। 

    इस गाड़ी में 3-जोन ऑटो एसी, 18-स्पीकर बर्मेस्टर 3डी सराउंड साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट के साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर शामिल है। 

    इंजन ऑप्शन 

    मर्सिडीज-बेंज ने कलेक्टर एडिशन में रेगुलर एमजी जी 63 मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए हैं जिनमें यह शामिल हैं :-  

    इंजन 

    4-लीटर वी8 ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    585 पीएस 

    टॉर्क

    850 एनएम

    ट्रांसमिशन

    9-स्पीड डीसीटी*

    ड्राइवट्रेन

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)

    *डीसीटी = डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को यह गाड़ी 4.5 सेकंड में तय कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर है।  

    कंपेरिजन  

    मर्सिडीज-एएमजी जी 63 के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी कार मौजूद नहीं है, लेकिन यह लैंड रोवर डिफेंडर और जीप रैंगलर के मुकाबले में अच्छा ऑप्शन है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जी क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है