• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मासेराती लेवांते लॉन्च, कीमत 1.45 करोड़ रूपए

    जगुआर एफ-पेस, पोर्श क्यान और बीएमडब्ल्यू एक्स6 को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जनवरी 30, 2018 18:30 ist
    info icon
    published onJan 30, 2018 12:27 IST
    last updated onJan 30, 2018 18:30 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    मासेराती ने अपनी पहली एसयूवी लेवांते को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह तीन वेरिएंट स्टैंडर्ड, ग्रांस्पोर्ट और ग्रांलूस्सो में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1.45 करोड़ रूपए से शुरू होती है जो 1.54 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला जगुआर एफ-पेस, पोर्श क्यान और बीएमडब्ल्यू एक्स6 से होगा।

    वेरिएंट और कीमत

    • मासेराती लेवांते स्टैंडर्ड: 1,45,12,054 रूपए
    • मासेराती लेवांते ग्रांस्पोर्ट: 1,48,63,774 रूपए
    • मासेराती लेवांते ग्रांलूस्सो: 1,53,83,399 रूपए

    मसेराती लेवांते में 3.0 लीटर का वी6 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 275 पीएस की पावर देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.9 सेकंड का समय लगता है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग व्हील, हाइवे असिस्ट (एचए), लैन कीपिंग असिस्ट (एलकेए), एक्टिव ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट (एबीएसए) और ट्रैफिक साइन रिकॉगनिशन (टीएसआर) दिया है। इसके सस्पेंशन के सभी कॉर्नर पर एयर स्प्रिंग दी गई है।

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इस में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमैटिक ब्रेक असिस्ट सिस्टम, लैन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अर्ल्ट, सराउंड-व्यू कैमरा और पावर लिफ्ट टेलगेट का विकल्प रखा गया है।

    यह भी पढें : मासेराती क्वाट्रापोर्ट जीटीएस लॉन्च, कीमत 2.7 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    मासेराती लेवांटे पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है