• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने लॉन्च किया एक्सयूवी-500 का नया ऑटोमैटिक वेरिएंट, कीमत 14.29 लाख रूपए

    महिन्द्रा ने एक्सयूवी-500 का एक और ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। एक्सयूवी-500 के डब्ल्यू-6 वेरिएंट को ऑटोमैटिक वर्जन में उतारा गया है। डब्ल्यू-6 ऑटोमैटिक की कीमत 14.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नवी मुंबई) रखी गई है।   

    tdk
    tdk
    Published On मई 09, 2016 18:27 ist
    info icon
    published onMay 09, 2016 18:14 IST
    last updated onMay 09, 2016 18:27 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने एक्सयूवी-500 के डब्ल्यू-6 वेरिएंट को भी ऑटोमैटिक वर्जन में लॉन्च कर दिया है। डब्ल्यू-6 ऑटोमैटिक की कीमत 14.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नवी मुंबई) रखी गई है। महिन्द्रा ने पिछले साल ही एक्सयूवी-500 को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया था। तब डब्ल्यू-8 (फ्रंट व्हील ड्राइव) डब्ल्यू-10 (फ्रंट व्हील ड्राइव) और डब्ल्यू-10 (ऑल व्हील ड्राइव) वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी गई थी।


    एक्सयूवी-500 के डब्ल्यू-6 वेरिएंट में ऑटोमैटिक का विकल्प दिया जाना महिन्द्रा की ओर से एक अच्छा कदम कहा जा सकता है। इसका फायदा ग्राहकों के अलावा कंपनी को भी होगा। दरअसल अभी एक्सयूवी-500 में ऑटोमैटिक रेंज की शुरुआत डब्ल्यू-8 (एटी) वेरिएंट से होती है। इसकी कीमत 15.87 लाख रूपए (एक्स शो-रूम, नवी मुंबई) है। ऐसे में 14.29  लाख रूपए में आया डब्ल्यू-6 ऑटोमैटिक वेरिएंट इसके मुकाबले 1.58 लाख रूपए सस्ता पड़ेगा। इस वजह से यह वेरिएंट ज्यादा से ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। 

    एक्सयूवी-500 के पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें महिन्द्रा का एम-हॉक-140 इंजन लगा है। 2.2 लीटर का यह डीज़ल इंजन 140 बीएचपी की ताकत और 330 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में आइसिन जापान का बनाया हुआ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है, जो अगले पहियों को पावर देता है। यही गियरबॉक्स सैंगयॉन्ग टिवोली में भी मौजूद है।     

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है