• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सस्पेंशन में खामी के चलते महिन्द्रा ने वापस बुलाई एक्सयूवी300

    महिन्द्रा के अनुसार 19 मई 2019 से पहले बनी एक्सयूवी300 के किसी बैच के सस्पेंशन में खराबी का पता चला है। कंपनी इस समस्या से प्रभावित कारों को फ्री में सही करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 05, 2019 16:01 ist
    info icon
    published onNov 05, 2019 16:01 IST
    last updated onNov 05, 2019 16:01 IST
    504 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 के सस्पेंशन सेटअप में खामी का पता चला है, जिसके चलते कंपनी ने एक्सयूवी300 की कुछ यूनिट को वापस मंगवाने (रिकॉल) का निर्णय लिया है। कंपनी ने एक्सयूवी300 की कुल कितनी यूनिट वापस मंगवाई है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। कहा जा रहा है कि 19 मई 2019 से पहले बने किसी बैच में यह खामी पाई गई है। 

    कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही एक्सयूवी300 के ग्राहकों से इसके लिए संपर्क करेगी। अगर उनकी कार में इस समस्या का पता चलता है तो कंपनी इसे फ्री में सही करके देगी। 

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था, वर्तमान में इसकी कीमत 8.1 लाख रुपये से 12.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, वहीं डीजल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिन्द्रा एक्सयूवी500, नई जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी300

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है