• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा XUV 500 का फेसलिफ्ट लाॅन्च, कीमत 11.21 लाख रूपए

    स्वदेशी कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने XUV-500 का फेसलिफ्ट आज लाॅन्च कर दिया जिसकी कीमत 11.21 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नए जेनरेशन की XUV-500 के इंटिरियर-एक्सटिरियर में काफी सारे बदलाव कर इसे और भी स्टाइलिश बनाया गया है। उपभोक्ताओं की पसंद को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस SUV को 6 नए वेरिएंट के साथ भारतीय कार बाजार में उतारा है।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On मई 25, 2015 15:41 ist
    info icon
    published onMay 25, 2015 15:10 IST
    last updated onMay 25, 2015 15:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फ्रंट से शुरू करें तो नए प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स के साथ एस शेप डेटाइम रनिंग LEDs एक नएपन का अहसास कराते हैं। वहीं विंड एयर डम के साथ नया बम्पर, नए अलाॅय व्हील्स, स्टाइलिश फोग लेम्प्स और ग्रिल पर क्रोम फिनिश जैसे कुछ प्रमुख एक्सटिरियर बदलाव किए गए हैं। वहीं केबिन में पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7 इंच  इंफोटेन्मेंट सिस्टम, 6-वे पावर सीट, लोगो पडल लैम्प्स, रिवर्स कैमरा और कीलैस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।

    इंजन की बात करें तो नई XUV 500  में 2.2 लीटर का 4 सिलेण्डर वाला mHawk डीज़ल इंजन लगा है जो 140bhp पावर 3750rpm पर और 330Nm टाॅर्क 1600-2800rpm पर जेनरेट करता है। इस फेसलिफ्ट में स्टैण्डर्ड 6 स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स के साथ 2WD और AWD वेरिएंट ऑप्शन दिए गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

    वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    2WD वेरिएंट

    W4: 11.21 लाख रूपए

    W6: 12.49 लाख रूपए

    W8: 14.18 लाख रूपए

    W10: 14.99 लाख रूपए

    AWD वेरिएंट

    W8: 14.99 लाख रूपए

    W10: 15.99 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है