• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा लाएगी एक्सयूवी500 का पावरफुल अवतार

    पावरफुल एक्सयूवी500 में 2.2 लीटर का एम-हॉक इंजन नई पावरफुल ट्यूनिंग के साथ आएगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 27, 2017 17:47 ist
    info icon
    published onJun 27, 2017 17:47 IST
    last updated onJun 27, 2017 17:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय कार बाजार में महिन्द्रा की एक्सयूवी500 साल 2011 से बिक्री के लिए उपलब्ध है, पिछले कुछ वर्षों में इस में कई बदलाव हुए हैं, 2015 में कंपनी ने इसे अपडेट किया था, 2016 में इस में नए इंजन का विकल्प जोड़ा गया और इस साल की शुरूआत में इसका स्पोर्ट्ज एडिशन उतारा गया। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इसके पावरफुल वर्जन पर काम कर रही है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि महन्द्रा इस में मौजूदा मॉडल वाला 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड एम-हॉक डीज़ल इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ देगी, इसकी पावर 170 पीएस और टॉर्क 350-360 एनएम के करीब होगा, यानी इस में पहले की तुलना में 30 पीएस की ज्यादा पावर और 20-30 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। संभावना है कि पावरफुल वर्जन को त्योहारी सीज़न के आसपास लॉन्च किया जाएगा।

    पावर के मोर्चे पर इसका सीधा मुकाबला टाटा हैक्सा और 2.4 लीटर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा, इस मामले में यह कुछ हद तक हुंडई ट्यूसॉन को भी टक्कर देगी, ट्यूसॉन में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 185 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में जुड़े ये नए फीचर...

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है