• English
• लॉगिन / रजिस्टर

महिन्द्रा 2015 में लाॅन्च करेगी 9 कारें

स्वदेशी पेसेन्जर कार कंपनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा साल 2015 में तीन नई कार, तीन मेज़र फेसलिफ्ट और तीन माइनर फेसलिफ्ट सहित कुल 9 कारें लाॅन्च करेगी। इस लाॅन्चिंग लाइनप पर कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत 25 मई को हुए XUV 500 फेसलिफ्ट के लाॅन्च से हो गई है और आज इसे चेन्नई में भी लाॅन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 11.35 लाख रूपए (एक्सशोरूम) रखी गई है। इसी प्रकार तीन अपकमिंग नई कारों में से दो काॅम्पेक्ट एसयूवी हैं जिन्हें कोडनेम S101 और U301 दिए गए हैं। इस कारों का विभिन्न स्थानों पर परीक्षण किया जा रहा है जिसके स्पाई शाॅट्स और खबरें हम हमारी वेबसाइट पर पहले भी प्रकाशित कर चुके हैं। दूसरी ओर, फेसलिफ्ट लाइनप में क्वांटो, बोलेरो, ज़ायलो, थार व वेरिटो के स्लो-मूविंग इलेक्ट्रिक वेरिएंट को शामिल किया गया है।

बाला सुब्रमण्यम
बाला सुब्रमण्यम
Published On मई 27, 2015 17:16 ist
info icon
published onMay 27, 2015 17:16 IST
last updated onMay 27, 2015 17:16 IST
30 Views
• Write a कमेंट

चेन्नई में लाॅन्च हुई नई XUV 500

अपग्रेड महिन्द्रा XUV 500 को आज चेन्नई में 11.35 लाख रूपए कीमत के साथ लाॅन्च किया गया, जिसके इंटिरियर-एक्सटिरियर में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। एक्सटिरियर में प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स के साथ ‘S’ शेप वाले LED DRLs, विंड एयर डम के साथ नया बम्पर, नए अलाॅय व्हील्स, नए फोग लेम्प्स व नई ग्रिल पर क्रोम फिनिश और केबिन में ड्यूल टोन कलर इंटिरियर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट, 6-वे पावर सीट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ GPS नेविगेशन सिस्टम, आईसी ब्लू लाउंज लाइटिंग तथा पेसिव कीलैस एंट्री जैसे एडवांस और स्टाइलिश फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस SUV  को 6 वेरिएंट में ग्राहकों के सामने रखा है।

वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, चेन्नई) :

XUV 500 W4 : 11.35 लाख रूपए

XUV 500 W6 : 12.55 लाख रूपए

XUV 500 W8 :14.28 लाख रूपए

XUV 500 W8 (AWD) : 15.14 लाख रूपए

XUV 500 W10 : 15.10 लाख रूपए

XUV 500 W10 (AWD) : 16.16 लाख रूपए

was this article helpful ?

बाला सुब्रमण्यम

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें

महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है