• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स लाएगी अपडेट गुरखा, जानिये क्या होगा खास

    अपडेट गुरखा को जल्द लागू होने वाले क्रैश टेस्ट मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 29, 2018 12:36 ist
    info icon
    published onMar 23, 2018 11:35 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्स मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय ऑफरोडर एसयूवी गुरखा का अपडेट वर्जन लाने वाली है। अपडेट गुरखा के इंजन और सेफ्टी फीचर में अहम बदलाव नज़र आएंगे। इसका मुकाबला महिन्द्रा थार से होगा।

    फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रसन फिरोदिया ने कहा है कि ‘फोर्स गुरखा हमारे लिए सबसे अहम है। जल्द ही इसे अपडेट किया जाएगा। यह पहले की तरह दमदार होगी। इसे अक्टूबर 2019 में लागू होने वाले भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेस्मेंट प्रोग्राम (बीएनवीएसएपी) मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा।’

    कयास लगाए जा रहे हैं कि अपडेट गुरखा में एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए जा सकते हैं। अपडेट फोर्स गुरखा के इंजन में भी बदलाव हो सकता है। मौजूदा गुरखा में बीएस-4 मानकों वाला 2.6 लीटर का 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपडेट गुरखा में बीएस-6 मानकों वाला इंजन दिया जा सकता है।

    फोर्स मोटर्स भारत में मर्सिडीज़-बेंज और बीएमडब्ल्यू के लिए इंजन बनाती है। हाल ही में मर्सिडीज़-बेंज एस-क्लास को बीएस-6 मानकों वाले 3.0 लीटर डीज़ल से लैस किया गया है, यह देश की पहली बीएस-6 इंजन वाली कार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में यह इंजन 7-सीटर फोर्स वन एसयूवी में दिया जा सकता है।

    अपडेट गुरखा की बात करें तो यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा गुरखा की कीमत 9.15 लाख रूपए से 11.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला महिन्द्रा थार से होगा।

    महिन्द्रा इन दिनों नई जनरेशन की थार पर काम कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई थार को महिन्द्रा-सैंग्यॉंग्ग के गठबंधन वाले नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। संभावना है कि इसका डिजायन महिन्द्रा द्वारा अधिग्रहित की गई इटैलियन कंपनी पिनिनफेरिना तैयार करेगी।

    यह भी पढें : महिन्द्रा रेक्सटन की तुलना टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फोर्स गुरखा 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है