• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने कुछ नए नाम का ट्रेडमार्क लेने के लिए किया अप्लाई

    महिंद्रा ने हाल ही में कुछ नए नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल की है, जिसके अनुसार अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारों के नाम एक्सयूवी 7एक्सओ, एक्सयूवी 5एक्सओ, एक्सयूवी 3एक्सओ, और एक्सयूवी 1एक्सओ हो सकते हैं। हमारा मानना है कि महिंद्रा ये नाम उन मॉडल्स के लिए इस्तेमाल कर सकती है जो आईसीई और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में मिलते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 13, 2024 19:50 ist
    info icon
    published onMar 13, 2024 19:49 IST
    last updated onMar 13, 2024 19:50 IST
    294 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV e8

    • महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और एक्सयूवी 3एक्सओ नाम क्रमशः इलेक्ट्रिक एक्सयूवी700 और फेसलिफ्ट एक्सयूवी400 के लिए हो सकता है।

    • एक्सयूवी 5एक्सओ और एक्सयूवी 1एक्सओ नाम नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी और माइक्रो एसयूवी के लिए हो सकता है।

    • ये नए नाम खास महिंद्रा उन मॉडल के लिए इस्तेमाल कर सकती है जो आईसीई और ईवी दोनों वर्जन में मिलते हैं।

    • बीई (बॉर्न इलेक्ट्रिक) रेंज की कारों के नाम शोकेस के दौरान इस्तेमाल हुए रखे जा सकते हैं।

    महिंद्रा ने हाल ही में कुछ नए नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल की है, जिसके अनुसार अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारों के नाम एक्सयूवी 7एक्सओ, एक्सयूवी 5एक्सओ, एक्सयूवी 3एक्सओ, और एक्सयूवी 1एक्सओ हो सकते हैं। हमारा मानना है कि महिंद्रा ये नाम उन मॉडल्स के लिए इस्तेमाल कर सकती है जो आईसीई और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन में मिलते हैं।

    ऐसे नाम रखने की वजह

    दूसरी बड़ी कार कंपनियों की तरह महिंद्रा भी अपने मॉडल्स का नाम रखने के लिए एक गाइडलाइन फॉलो करती है। महिंद्रा के अधिकांश मॉडल में ‘O’ साउंड आता है, जैसे एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 और स्कॉर्पियो। हालांकि कुछ नाम में ‘00’ नंबर है जिन्हें महिंद्रा ऑफिशियल तौर पर ‘डबल ओ’ प्रोनाउंस करती है और यह कारण हो सकता है कि महिंद्रा ने नए ट्रेडमार्क में यह चीज फॉलो की है।

    Mahindra XUV 7XO Trademark Name

    महिन्द्रा एक्सयूवी 7एक्सओ नाम का इस्तेमाल महिंद्रा एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक के लिए किया जा सकता है, जिसे वर्तमान में महिंद्रा एक्सयूवी ई8 नाम से जाना जाता है।

    Mahindra XUV 3XO Trademark Name

    एक्सयूवी 3एक्सओ नाम का इस्तेमाल फेसलिफ्ट महिंद्रा एक्सयूवी400 के लिए हो सकता है जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी यह मॉडल मार्केट में उपलब्ध है, महिंद्रा इसका एक सब-4 मीटर वर्जन उतार सकती है और इसे नए नाम से पेश किया जा सकता है।

    नई कारों की होगी घोषणा

    Mahindra XUV 5XO Trademark Name

    ऊपर बताए नाम उन इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए हैं जो पहले से मार्केट में उपलब्ध (एक्सयूवी400) है या फिर जिन्हें शोकस (एक्सयूवी ई8) किया जा सकता है। लेकिन दो नाम एक्सयूवी 5एक्सओ और एक्सयूवी 1एक्सओ महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के लिए हो सकते हैं। एक्सयूवी 5एक्सओ क्रेटा साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है जिसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और टाटा कर्व ईवी से रहेगा।

    Mahindra XUV 1XO Trademark Name

    एक्सयूवी 1एक्सओ में ‘1’ नाम से हमारा मानना है कि ये एक छोटी एसयूवी होगी, या यूं कहें कि ये एक माइक्रो एसयूवी कार हो सकती है, जिसकी मुकाबला टाटा पंच ईवी से रहेगा।

    महिंद्रा की कंफर्म इलेक्ट्रिक कार

    Mahindra BE 07

    महिंद्रा ने 2022 में बीई सीरीज की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार उतारने की घोषणा की थी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस रेंज के मॉडल्स का नाम शोकेस के दौरान वाले ही रखे जा सकते हैं। बीई 05, बीई 07 और बीई 09 डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बने होंगे और ये महिंद्रा ईवी से अलग होंगे।

    ट्रेडमार्क vs मार्केट लॉन्च

    5-door Mahindra Thar

    नई कारों के नाम को ट्रेडमार्क करना महिंद्रा के लिए कोई नई बात नहीं है, हाल ही में कंपनी ने एक और ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया था जो अपकमिंग 5-डोर थार का हो सकता है।

    लॉन्च टाइमलाइन

    Mahindra BE 09

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले फेसलिफ्ट एक्सयूवी400 लॉन्च होगी। बीई सीरीज के तहत बीई 05 2025 के आखिर तक लॉन्च हो सकती है और इस लाइनअप की यह पहली कार होगी।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है