• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल-डे के मौके पर महिंद्रा ने अपने मेस्मा 48 प्लेटफॉर्म की जानकारी से उठाया पर्दा

    महिंद्रा (Mahindra) ने अपने छोटे ईवी प्लेटफॉर्म महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर 48 (मेस्मा 48) की जानकारी से पर्दा उठाया है। इस प्लेटफॉर्म पर हल्के इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार किए जा सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 09, 2020 20:01 ist
    info icon
    published onSep 09, 2020 19:55 IST
    last updated onSep 09, 2020 20:01 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा (Mahindra) ने अपने छोटे ईवी प्लेटफॉर्म महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर 48 (मेस्मा 48) की जानकारी से पर्दा उठाया है। इस प्लेटफॉर्म पर हल्के इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार किए जा सकते हैं। अब तक कंपनी ने इसपर 11,000 ऐसे व्हीकल तैयार भी कर लिए हैं। इस पर ना सिर्फ ईकेयूवी100 जैसी कॉम्पैक्ट कार तैयार की गई है बल्कि एटम नाम की क्वाड्रिसाइकल और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भी तैयार किया गया है। 

    MESMA 350

    यह प्लेटफॉर्म काफी कॉस्ट इफेक्टिव भी है और जैसे ही कंपनी इसकी लागत वसूल कर लेगी उसके बाद ग्राहकों को भी इसपर तैयार किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स की प्राइस में फायदा दिया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की प्रमुख बातें इस प्रकार से है:

    • मेस्मा 48 में 44 वोल्ट से लेकर 96 वोल्ट की बैट्री रखी जा सकती है। 
    • इसपर 6 केडब्ल्यू (8.1पीएस) से लेकर 40केडब्ल्यू (54पीएस) की पावर और 40 एनएम से लेकर 120 एनएम की टॉर्क वाले पावरट्रेन तैयार किए जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रांसमिशन परफॉर्मेंस के मुताबिक बदले जाते हैं। 
    • मेस्मा 48 प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकते हैं। 
    • इस पर कमर्शियल के साथ साथ प्राइवेट ​व्हीकल्स के हिसाब से फ्लेक्सिबल एक्सल सिस्टम लगाए जा सकते हैं। 
    • ड्राइवट्रेन,बैट्री पैक,इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स और सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन जैसे गाड़ियों के मुख्य पार्ट्स भी इसी प्लेटफॉर्म पर लगाए जा सकते हैं। 
    • इस प्लेटफॉर्म की मैन्यूफैक्चरिंग तो भारत में ही होगी मगर बैट्री सेल्स को इंपोर्ट कर यहां मंगवाया जाएगा। 

    Mahindra e-XUV300

    मेस्मा प्लेटफॉर्म दो तरीके के होंगे 72 और 350। 350 को महिंद्रा की सहयोगी कंपनी सान्गयॉन्ग की ई100 और ईएक्सयूवी300 के लिए इस्तेमाल में लिया जाएगा। बता दें कि ईएक्सयूवी300 को 2021 की दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा। 

    यह भी पढ़ें: इस सितंबर महिंद्रा कारों पर पाएं 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा ई-केयूवी100 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है