• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस हुई लॉन्च, कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू

    दो वेरिएंट्स (पी4 और पी10) में पेश किया गया है इसे, जिनकी कीमत रखी गई है 11.39 लाख रुपये और 12.49 लाख रुपये (एक्सशोरूम)

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 16, 2024 15:23 ist
    info icon
    published onApr 16, 2024 15:23 IST
    last updated onApr 16, 2024 15:23 IST
    494 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero Neo Plus launched

    • टीयूवी300 फेसलिफ्ट ही है बोले​रो निओ प्लस 
    •  
    • नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और महिंद्रा का नया लोगो दिया गया है इसमें 
    • बोलेरो नियो की तरह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग व्हील ​दिया गया है इसमें
    • 9 इंच टचस्क्रीन, मैनुअल एसी और ड्युअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    • 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है इसमें

    2023 के मध्य में एंबुलेंस वर्जन पेश होने के बाद अब महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस का पैसेंजर वर्जन भी उपलब्ध है। महिंद्रा ने टीयूवी300 और टीयूवी300 प्लस को फेसलिफ्ट अपडेट दिया था, जो अब महिंद्रा बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस के नाम से जाने जाते हैं।

    वेरिएंट अनुसार कीमत 

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम पैन इंडिया)

    पी4

    11.39 लाख रुपये

    पी10

    12.49 लाख रुपये

    Mahindra Bolero Neo Plus 9-seater layout

    जहां रेगुलर बोलेरो नियो तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है तो वहीं बोलेरो नियो प्लस को केवल दो वेरिएंट्स में ही पेश किया गया है। ये स्ट्रैच्ड वर्जन 9 सीटर लेआउट में पेश किया गया है जबकि बोलेरो नियो को 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उतारा गया था।

    डिजाइन डीटेल्स

    Mahindra Bolero Neo Plus grille
    Mahindra Bolero Neo Plus side

    ओवरऑल डिजाइन की बात की जाए तो बोलेरो नियो प्लस काफी हद तक बोलेरो नियो जैसी ही दिखाई देती है। हालांकि इसमें महिंद्रा के नए 'ट्विन पीक लोगो' और क्रोम स्लैट्स के साथ नए डिजाइन की ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड बंपर ​दिया गया है जिसमें एयरडैम के लिए मैश पैटर्न नजर आ रहा है और इसके दोनों ओर फॉगलैंप्स लगे हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो ये बोलेरो नियो के मुकाबले ज्यादा लंबी है और साथ ही इसमें नए 5 स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन और टाटा पंच बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार

    दोनों कारों के डिजाइन का अंतर पीछे भी देखा जा सकता है जहां बोलेरो नियो के मुकाबले नियो प्लस राउंड शेप की नजर आ रही है और इसके रियर बंपर का डिजाइन भी अलग है। बोलेरो नियो की तरह इसमें भी टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील दिया गया है। 

    केबिन को मिले हैं कुछ अपडेट्स

    Mahindra Bolero Neo Plus cabin

    महिंद्रा ने इस एसयूवी के केबिन में कुछ अपडेट्स किए हैं। इसमें महिंद्रा थार वाला स्टीयरिंग व्हील और क्रिस्पी ट्विन पॉड डिस्प्ले के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। महिंद्रा ने इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट यूनिट और क्लाइमेट कंट्रोल डायल्स भी ​दिए हैं और इसमें फ्रैश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। 

    बोलेरो नियो प्लस एसयूवी कार में ब्लूटूथ, ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच की टचस्क्रीन यूनिट दी गई है, मगर इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, ऑल 4 पावर विंडो, मैनुअल एसी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Mahindra Bolero Neo Plus dual front airbags

    सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में ड्युअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, फ्रंट फॉग लैंप्स और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    केवल ​डीजल इंजन का ही दिया गया है विकल्प

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है। इस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है और ये एक रियर व्हील ड्राइव एसयूवी है। 

    इन एसयूवी कारों से है मुकाबला 

    वैसे तो सीधे तौर पर इस एसयूवी का किसी दूसरी कार से मुकाबला नहीं है, मगर ये महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन के एक अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध रहेगी।

    यह भी देखेंः महिन्द्रा बालेरो नियो प्लस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है