• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    'नेक्सन ईवी मैक्स' नाम से आएगी लंबी रेंज वाली टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा मोटर्स ने लंबी रेंज वाली नेक्सन ईवी का पहला टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। साथ ही कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि भारत में इसे 'नेक्सन ईवी मैक्स' नाम से उतारा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2022 19:47 ist
    info icon
    published onMay 05, 2022 19:47 IST
    last updated onMay 05, 2022 19:47 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV Max teaser

    • टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स भारत में 11 मई को लॉन्च होगी।
    • इसमें 40 किलोवाट आवर बैटरी पैक और 136 पीएस पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है।
    • स्टैंडर्ड नेक्सन ईवी के मुकाबले इसकी रेंज ज्यादा हो सकती है।
    • इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की प्राइस स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा रखी जाएगी। स्टैंडर्ड टाटा नेक्सन ईवी की बिक्री भी जारी रहेगी।

    टाटा मोटर्स ने लंबी रेंज वाली नेक्सन ईवी का पहला टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। साथ ही कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि भारत में इसे 'नेक्सन ईवी मैक्स' नाम से उतारा जाएगा।

    टीज़र वीडियो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दिए गए नए पार्क मोड फीचर को भी दिखाया गया है। वीडियो में इस कार में दिए जाने वाले अलॉय व्हील्स की फाइनल डिज़ाइन की झलक भी देखने को मिली है जो हम पहले टेस्टिंग के दौरान जारी हुई तस्वीरों में भी देख चुके हैं। अनुमान है कि नेक्सन ईवी में रियर डिस्क ब्रेक्स भी दिए जा सकते हैं।

    नेक्सन ईवी मैक्स में हाइलाइट फीचर के तौर पर बड़ा बैटरी पैक (संभावित 40 केडब्ल्यूएच) मिलेगा जिसके चलते इसकी रेंज स्टैंडर्ड वर्जन (एआरएआई सर्टीफाइड 312 किलोमीटर) के मुकाबले बढ़ जाएगी। इस अपकमिंग कार में 136 पीएस पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जा सकती है। वर्तमान में नेक्सन ईवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर (129 पीएस/245 एनएम) और 30.2 किलोवाट आवर वाला बैटरी पैक मिलता है।

    Tata Nexon EV charging

    अनुमान है कि यह कार फ़ास्ट चार्जिंग केपेबिलिटी के साथ आ सकती है। इसमें एडजस्टेबल रिजनरेटिव ब्रेकिंग फीचर भी मिल सकता है।

    टाटा अपनी लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी के केबिन में नई सीट अपहोल्स्ट्री के साथ मौजूदा मॉडल की तरह ही ब्लैक और बेज कलर थीम दे सकती है। नेक्सन ईवी मैक्स में कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जिनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और एयर प्यूरीफायर शामिल हो सकते हैं। यह सभी फीचर्स स्टैंडर्ड नेक्सन के काज़ीरंगा एडिशन में पहले से मिलते हैं। इस गाड़ी की फीचर लिस्ट में क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले फीचर्स: 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दिए जा सकते हैं।

    Tata Nexon EV Max rear

    भारत में नेक्सन ईवी मैक्स को 11 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी के साथ इसके स्टैंडर्ड वर्जन की बिक्री भी जारी रहेगी। रेगुलर नेक्सन ईवी से इसकी कीमतज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 14.54 लाख रुपए से 17.15  लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी ज़ेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होना जारी रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है