• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुई लैम्बॉर्गिनी यूरूस, कीमत तीन करोड़ रूपए

    बेंटले बेंटेएगा और पोर्श क्यान को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 11, 2018 13:28 ist
    info icon
    published onJan 11, 2018 13:28 IST
    last updated onJan 11, 2018 13:28 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लैम्बॉर्गिनी की सुपर एसयूवी यूरूस भारत में लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत तीन करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। इसका मुकाबला बेंटले बेंटेएगा, पोर्श क्यान, रेंज रोवर एसवी ऑटोबायोग्राफी और लेक्सस एलएक्स से होगा।

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस में 4.0 लीटर का वी8 ट्विन-टर्बाेचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 641 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 3.6 सेकंड लगेंगे।

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस में छह ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में कार्बन सिरेमिक ब्रेक दिए गए हैं, जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे। राइडिंग के लिए लैम्बॉर्गिनी यूरूस में 21 इंच के व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वही 23 इंच के व्हील को ऑप्शनल रखा गया है।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है