• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिए इस तेज़ रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से

    100 की रफ्तार 2.9 सेकंड में और 200 की स्पीड 8.9 सेकंड में पा लेती है…

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 08, 2017 12:25 ist
    info icon
    published onMar 08, 2017 12:25 IST
    last updated onMar 08, 2017 12:25 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लैम्बॉर्गिनी ने जिनेवा मोटर शो-2017 के दौरान हुराकेन के ज्यादा पावरफुल अवतार हुराकेन परफॉर्मेंट से पर्दा उठाया है। रफ्तार के मामले में यह पोर्श 918 स्पाइडर और लैम्बॉर्गिनी की ही एवेंटाडोर एस को भी पीछे छोड़ सकती है।

    हुराकेन परफॉर्मेंट में बाकी मॉडल की तरह 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया गया है, यह 640 पीएस की पावर ऑर 600 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। 100 की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगता है, इतना ही समय लैम्बॉर्गिनी की एवेंटाडोर एस को भी लगता है। 200 की रफ्तार पाने में यह 8.9 सेकंड का समय लेती है, अगर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाएगी।

    इसे तैयार करने में कंपनी ने हर पहलू पर गहराई से ध्यान दिया है, वज़न को कम रखने के लिए इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इस में कम वज़नी पर मजबूत एल्यूमिनियम पैनल का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से इसका वज़न 40 किलोग्राम तक कम हुआ है। इसके आगे और पीछे के स्पॉइलर, इंजन बोनट, पिछले बंपर और डिफ्यूज़र को कम वज़नी कंपोजिट मैटेरियल से तैयार किया गया है।

    लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन परफॉर्मेंट में एक्टिव एयरोडायनामिक टेक्नोलॉजी (एयरोडायनामिक लैम्बॉर्गिनी एटिवा (एएलए) का इस्तेमाल किया है। इस वजह से इसकी परफॉर्मेंस बढ़ी है। रफ्तार जांचने के लिए इसे जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर दौड़ाया गया। यह ट्रैक करीब 20 किलोमीटर तक फैला हुआ है। वहां इस कार ने ट्रैक का एक लैप (एक चक्कर) 6 मिनट 52.01 सेकंड में पूरा किया और टाइम के मामले में यह पोर्श 918 स्पाइडर से 5 सेकंड और लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस से 7 सेकंड आगे रही।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है