• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया निरो इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा

    सिंगल चार्ज में यह कार 380 किमी का सफर तय करेगी

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 07, 2018 15:35 ist
    info icon
    published onMay 07, 2018 15:35 IST
    last updated onMay 07, 2018 15:35 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Niro EV

    हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स ने निरो इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। निरो इलेक्ट्रिक का प्रोडक्शन मॉडल हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) वर्जन से मिलता-जुलता है। प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन को इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया गया था।

    Kia Niro PHEV

    निरो इलेक्ट्रिक की कद-काठी हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन से मिलती-जुलती है। लंबाई और ऊंचाई में थोड़ा-बहुत बदलाव देखा जा सकता है।

    निरो ईवी में 64 किलोवॉट की बैटरी लगी है, जो एक सिंगल चार्ज में 380 किमी का सफर तय कर सकती है। निरो ईवी में छोटी बैटरी का विकल्प भी मिलेगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी जानकारी साझा नहीं दी है।

    Hyundai Kona Electric

    कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में हुुंडई कोना ईवी वाली 39.2 किलोवॉट की बैटरी दी जा सकती है। यह सिंगल चार्ज में 240 किमी का सफर तय कर सकती है। कोना इलेक्ट्रिक में 39.2 किलोवॉट की बैटरी एक सिंगल चार्ज में 300 किमी का सफर तय करती है।

    Kia Niro EV

    क्या भारत आएगी किया निरो इलेक्ट्रिक ?

    हुंडई 2019 में कोना इलेक्ट्रिक को भारत में उतारने की योजना बना रही है। भारत में इसे एसेंबल करके बेचा जाएगा। दोनों ही इलेक्ट्रिक एसयूवी में अधिकांश पार्ट्स कॉमन है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि निरो इलेक्ट्रिक को भी भारत में एसेंबल करके बेचा जा सकता है। अगर किया निरो ईवी को भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसे हुंडई कोना के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत 30 लाख रूपए के आसपास होगी।

    यह भी पढें : हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है