• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है दुनिया की सबसे पावरफुल एसयूवी !

    इसकी ताकत है 707 पीएस और टॉर्क है 875 एनएम

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अप्रैल 13, 2017 14:38 ist
    info icon
    published onApr 13, 2017 14:38 IST
    last updated onApr 13, 2017 14:38 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    कारों के मामले में भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद होती हैं पावरफुल एसयूवी और इनका ट्रेंड साल-दर साल बढ़ ही रहा है। दुनियाभर में पावरफुल एसयूवी बनाने के मामले में अमेरिका की जीप कंपनी का नाम काफी मशहूर है, भारत में इसकी ग्रैंड चेरोकी एसआरटी सबसे पावरफुल एसयूवी है। लेकिन जब बात हो दुनिया की सबसे पावरफुल एसयूवी की तो यहां जीप ग्रैंड चेराकी के ट्रेलहॉक वर्जन का नाम सबसे ऊपर आता है। आइए जानते हैं ग्रैंड चेरोकी ट्रेलहॉक के बारे में...

    ग्रैंड चेरोकी ट्रेलहॉक में 6.2 लीटर का वी8 फायर-ब्रीदिंग मॉन्स्टर इंजन दिया गया है, जो 707 पीएस की पावर और 875 एनएम का टॉर्क देता है। ग्रैंड चेरोकी एसआरटी की तुलना में इस में 232 पीएस की ज्यादा पावर और 251 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। पावर के आंकड़े के आधार पर आप यह तो अंदाजा लगा ही सकते हैं कि इसकी रफ्तार कैसी होगी, 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार यह महज 3.5 सेकंड में पा लेती है कंपनी के अनुसार ग्रैंड चेरोकी ट्रेलहॉक की टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है,100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर यह 34.75 मीटर के दायरे में रूक जाती है, यह आंकड़े इसे दुनिया की अब तक की सबसे पावरफुल एसयूवी का दर्जा दिलाने के लिए काफी हैं।

    इस में टॉर्कफ्लिक 8-स्पीड ऑटो बॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। इस में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है, जो ऑटो मोड में 40 फीसदी पावर अगले पहियों पर और 60 फीसदी पावर पिछले पहियों पर देता है। डिफॉल्ट मोड के अलावा भी इस में चार मोड दिए गए हैं, ये स्लेक्ट-ट्रेक टेक्नोलॉजी के जरिये एसयूवी के इंजन, ट्रांसमिशन, सस्पेंशन और स्टीयरिंग की सेटिंग को जरूरत के हिसाब से बदलते हैं।

    बात करें भारतीय बाजार की तो यहां जीप ने हाल ही में मेड-इन-इंडिया कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपास से पर्दा उठाया है। इसका प्रोडक्शन जून महीने में शुरू होगा, भारत में इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रूपए के आसपास रहेगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है