• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले महीने भारत में लॉन्च होगी यह शानदार जगुआर

     ताज़ा जानकारी के मुताबिक जगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस को अक्टूबर में ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 70 लाख रूपए रहने की उम्मीद है।

    tdk
    tdk
    Published On सितंबर 12, 2016 15:35 ist
    info icon
    published onSep 12, 2016 15:35 IST
    last updated onSep 12, 2016 15:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही जगुआर ने जानकारी दी थी कि भारत में नई एक्सएफ को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। एक और ताज़ा जानकारी के मुताबिक जगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस को भी अक्टूबर में ही लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि एफ-पेस अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगी। कार की शुरुआती कीमत 70 लाख रूपए के करीब रहने का अनुमान है।

    हालांकि कंपनी ने एफ-पेस को पहले से अपनी भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर रखा है। इसे फरवरी में आयोजित हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो-2016 में भी शो-केस किया गया था। उम्मीद है कि भारत में शुरुआत में एफ-पेस को दो डीज़ल इंजन में उतारा जाएगा।

    एंट्री लेवल 'प्योर' और 'प्रेस्टीज़' वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन आएगा। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देगा। कार की टॉप स्पीड 208 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे 8.7 सेकंड लगेंगे।

    आर-स्पोर्ट वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीज़ल इंजन आएगा। इस इंजन की ताकत 300 पीएस और टॉर्क 700 एनएम का होगा। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 241 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे 6.2 सेकंड का वक्त लगेगा। आर-स्पोर्ट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी।

     

    यह भी पढ़ेंः जानिये जगुआर एफ-पेस एसयूवी की खासियतें

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है