• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एचआर-वी पर बनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से उठा पर्दा

    इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On नवंबर 29, 2018 12:21 ist
    info icon
    published onNov 29, 2018 11:55 IST
    last updated onNov 29, 2018 12:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Everus VE-1

    होंडा ने चीन में आयोजित गुआंग्जो ऑटो शो-2018 में इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसे ईवर्स वीई-1 नाम से पेश किया है। यह कंपनी की अब तक की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है। इसे होंडा एचआर-वी पर तैयार किया गया है। भारत में इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    Honda Everus VE-1

    वीई-1 में 120 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिसे 53.6 केडब्ल्यूएच बैटरी से पावर मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 338 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस में तीन ड्राइविंग मोड नॉर्मल, बैटरी सेवर और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    Honda Everus VE-1

    कद-काठी के मामले में वीई-1 काफी हद तक एचआर-वी के आसपास है। इसकी लंबाई 4308 एमएम, चौड़ाई 1824 एमएम और ऊंचाई 1625 एमएम है। यह एचआर-वी से 13 एमएम ज्यादा लंबी, 52 एमएम ज्यादा चौड़ी और 20 एमएम ज्यादा ऊंची है। वीई-1 का व्हीलबेस 2610 एमएम और एचआर-वी का व्हीलबेस 2611 एमएम है।

    Honda HR-V

    वीई-1 के आगे वाले हिस्से का डिजायन एचआर-वी से प्रेरित है। इस में एचआर-वी जैसे हैडलैंप्स दिए गए हैं, जो फ्रेमलैस ब्लैक ग्रिल से जुड़े हैं। कार को स्टाइलिश लुक देने के लिए ग्रिल और हैडलैंप्स पर ब्लू कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन भी एचआर-वी से मिलता-जुलता है। इस में स्लॉपिंग रूफलाइन, बॉडी क्लेडिंग वाले व्हील आर्च और सी-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल दिए गए हैं।

    होंडा वीई-1 को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करेगी। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2019 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आसपास होगी।

    यह भी पढें : होंडा सिविक फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    होंडा वेज़ेल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है