• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च में फोर्ड इकोस्पोर्ट, फिगो, एस्पायर, एंडेवर और फ्रीस्टाइल पर पाएं 32,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने फोर्ड की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च में फोर्ड कार पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 32,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए ऑफर्स की पूरी जानकारीः

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 16, 2021 10:45 ist
    info icon
    published onMar 16, 2021 10:45 IST
    last updated onMar 16, 2021 10:45 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    Ford Ecosport SE

    • फोर्ड की सभी गाड़ियों पर एक समान डिस्काउंट मिल रहे हैं। 
    • फोर्ड कार पर इस महीने 32,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • कंपनी अपनी गाड़ियों पर एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

    अगर आप इस महीने फोर्ड की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च में फोर्ड कार पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की जा रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 32,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए ऑफर्स की पूरी जानकारीः

    मॉडल

    एक्सचेंज बोनस

    एक्सचेंज बोनस (फोर्ड कार)

    लॉयल्टी बोनस/कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    फिगो

    7,000 रुपये

    20,000 रुपये

    5,000 रुपये/ 4,000 रुपये

    एस्पायर

    7,000 रुपये

    20,000 रुपये

    5,000 रुपये/ 4,000 रुपये

    इकोस्पोर्ट

    7,000 रुपये

    20,000 रुपये

    5,000 रुपये/ 4,000 रुपये

    फ्रीस्टाइल

    7,000 रुपये

    20,000 रुपये

    5,000 रुपये/ 4,000 रुपये

    एंडेवर

    7,000 रुपये

    20,000 रुपये

    5,000 रुपये / 4,000 रुपये

    • फोर्ड की सभी कारों पर ग्राहक 32,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

    Ford Figo 2019

    • नॉन फोर्ड कार के लिए एक्सचेंज बोनस 7,000 रुपये रखा गया है जबकि पुरानी फोर्ड कार बेचकर नई गाड़ी लेने वालों के लिए 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस रखा गया है।
    • अगर आप फोर्ड के पुराने ग्राहक हैं तो आपको 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जाएगा। वहीं इन पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट 4,000 रुपये का मिल रहा है।
    • फोर्ड फिगो की प्राइस 5.64 लाख से 8.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • एस्पायर कार की कीमत 7.24 लाख से 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    • इको स्पोर्ट कार की प्राइस रेंज 7.99 लाख से 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • फोर्ड फ्रीस्टाइल की कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू होती है जो 8.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
    • एंडेवर की कीमत 30 लाख से 35.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी पढ़ें : मार्च में महिंद्रा एक्सयूवी300, एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो, बोलेरो और अल्टुरस जी4 समेत इन कारों पर मिल रहा है 3.06 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    फोर्ड इकोस्पोर्ट पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है