• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल से मारुति, महिंद्रा, रेनो और एमजी समेत इन कंपनियों की कारें होंगी महंगी

    नए साल से कई कंपनियों की कारें महंगी होने जा रही हैं। अब तक मारुति, महिंद्रा, रेनो और एमजी मोटर्स समेत कई अन्य कंपनियां जनवरी 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा चुकी कर चुकी है। यहां देखिए नए साल से प्राइस बढ़ाने वाली कार कंपनियों की पूरी लिस्ट।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 29, 2020 10:57 ist
    info icon
    published onDec 29, 2020 10:52 IST
    last updated onDec 29, 2020 10:57 IST
    8.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी

    भारत की सबसे बड़ी और पॉपुलर कंपनी मारुति ने जनवरी 2021 से अपनी सभी कारों की प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि मारुति ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कितनी प्राइस बढ़ेगी। मारुति के लाइनअप में ऑल्टो, विटारा ब्रेजा, बलेनो, वैगनआर, स्विफ्ट और डिजायर समेत कई गाड़ियां मौजूद हैं। मारुति कारों की प्राइस रेंज 2.95 लाख से 13.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    महिंद्रा

    महिंद्रा की नई थार को इन दिनों ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ज्यादा डिमांड के चलते ग्राहकों को इस कार पर 8 से 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। अब कंपनी ने जनवरी 2021 से इसकी कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी के साथ महिंद्रा की अन्य सभी कारें भी महंगी होंगी। महिंद्रा ने भी यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कितनी प्राइस बढ़ेगी। महिंद्रा कारों की प्राइस रेंज 5.67 लाख से 31.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    रेनो

    रेनो ने भी जनवरी 2021 से अपनी कारों की प्राइस बढ़ाने की बात कही है। कंपनी के अनुसार रेनो कार की कीमत 28,000 रुपये तक बढ़ेगी जो वेरिएंट वाइज अलग-अलग होगी। रेनो कारों की प्राइस रेंज 2.99 लाख से 13.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    एमजी मोटर्स

    भारत में एमजी की अभी तीन कारें हेक्टर, हेक्टर प्लस और ग्लोस्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही कंपनी हेक्टर फैमिली में 7 सीटर कार शामिल करेगी, जिसे जनवरी 2021 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जनवरी 2021 से ही अपनी सभी कारों की कीमत में इजाफा करने की भी योजना बनाई है। एमजी मोटर्स के अनुसार लागत बढ़ने की वजह से कारों की कीमत 3 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में एमजी कारों की प्राइस रेंज 12.83 लाख से 35.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    निसान-डैटसन

    निसान-डैटसन ने भी नए साल से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। इन दोनों कंपनियों की गाड़ियां 5 प्रतिशत तक महंगी होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए साल से हाल ही में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट भी महंगी होगी। वर्तमान में यह सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है। निसान-डैटसन कारों की प्राइस रेंज 2.83 लाख से 2.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    फॉक्सवैगन

    फॉक्सवैगन ने नए साल से पोलो और वेंटों की प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। जनवरी 2021 से ये दोनों कारें 2.5 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। वर्तमान में फॉक्सवैगन पोलो की प्राइस रेंज 5.87 लाख से 9.67 लाख रुपये और वेंटो की प्राइस रेंज 8.93 लाख से 13.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    हुंडई, किया और होंडा ने अभी ऑफिशियल तौर पर कारों की कीमत में इजाफा करने की बात नहीं कही है। हालांकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2021 में इन कंपनियों की कारें भी महंगी हो सकती हैं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है