• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड इकोस्पोर्ट को मिलने जा रहा है ​कुछ दिन में अपडेट,टेलगेट से हट सकता है स्पेयर व्हील

    कई लोगों को फोर्ड इकोस्पोर्ट के डिजाइन में टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिए जाने की बात काफी पसंद आती है और कुछ लोगों को ये पसंद नहीं है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 22, 2021 11:39 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2021 11:39 IST
    last updated onFeb 22, 2021 11:39 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट को पिछले 8 साल से कोई अपडेट नहीं मिला है। हाल ही में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिना स्पेयर व्हील वाली एक फोटो लीक हुई है,ऐसे में माना जा रहा है कि कि इस कार को छोटा सा अपडेट मिलने जा रहा है। 

    भारत से एक्सपोर्ट की जाने वाली ईकोस्पोर्ट में स्पेयर व्हील नहीं दिया जाता है मगर इसके इंडियन वर्जन में टेलगेट पर ये फीचर मौजूद है। हालांकि,इसका ये नया मॉडल एक डीलर यार्ड पर देखा गया है जिससे ये साबित हो रहा है कि इकोस्पोर्ट में अब टेलगेट पर स्पेयर व्हील नहीं दिया जाएगा। 

    इसके अलावा इकोस्पोर्ट के अपडेटेड मॉडल में नंबर प्लेट को टेलगेट पर पोजिशन किया जाएगा और उसके उपर एक मोटी क्रोम बार नजर आएगी। जहां पहले नंबर प्लेट दी जाती थी वहां अब फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी जाएगी। इस तरह कंपनी इसमें छोटे मोटे बदलाव करने जा रही है। 

    सूत्रों के अनुसार फोर्ड ईकोस्पोर्ट का 2021 मॉडल 10 मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी ये बात भी कंफर्म नहीं हुई है कि टेलगेट पर स्पेयर व्हील का फीचर ऑप्शनल हो कि नहीं। ऐसे में फोर्ड अब ये चीज ऑप्शनल तौर पर दे सकती है। 

    इसके अलावा नई फोर्ड ईकोस्पोर्ट में महिंद्रा का 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 130 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। हालांकि,इस बारे में भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। इस फोर्ड इकोस्पोर्ट की प्राइस 7.99 लाख रुपये से लेकर 11.49 लाख रुपये एक्सशोरूम है और माना जा रहा है कि इसके नए मॉडल की प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    k
    kuber 8875
    Feb 22, 2021, 5:15:07 PM

    Gadi was very good service was very bad service station very cheap

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फोर्ड इकोस्पोर्ट

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है