• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई फेरारी की ला फेरारी स्पाइडर

    फेरारी की ला फेरारी, सबसे बेहतरीन हाईब्रिड कारों में शुमार है। इसके साथ ही यह दुनिया में मौजूद सबसे शानदार और खास कारों में से भी एक है। इसकी केवल 499 यूनिट ही बनाई गई हैं। अब फेरारी अपनी इस हाइपर कार का रूफलेस (बिना छत वाला) वर्जन लेकर आई है। एक प्राइवेट इंवेट के दौरान शो-केस की गई इस कार की फोटो ऑनलाइन सामने आई हैं। तस्वीरें पुख्ता संकेत देती हैं कि ला फेरारी स्पाइडर का रूफलेस वर्जन जल्द आएगा।

    नबील
    नबील
    Published On मार्च 16, 2016 18:23 ist
    info icon
    published onMar 16, 2016 17:46 IST
    last updated onMar 16, 2016 18:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ferrari LaFerrari Spider

    फेरारी की ला फेरारी, सबसे बेहतरीन हाईब्रिड कारों में शुमार है। इसके साथ ही यह दुनिया में मौजूद सबसे शानदार और खास कारों में से भी एक है। इसकी केवल 499 यूनिट ही बनाई गई हैं। अब फेरारी अपनी इस हाईपर कार का रूफलेस (बिना छत वाला) वर्जन लेकर आई है। एक प्राइवेट इंवेट के दौरान शो-केस की गई इस कार की फोटो ऑनलाइन सामने आई हैं। तस्वीरें पुख्ता संकेत देती हैं कि ला फेरारी स्पाइडर का रूफलेस वर्जन जल्द आएगा।

     

    Ferrari LaFerrari

    ला फेरारी स्पाइडर को फेरारी के 70 साल पूरे होने के मौके पर जून में एक इंवेट के दौरान भी पेश किया जा सकता है। अफवाहें यह भी हैं कि यह हाइपर कार सामने आने से पहले ही अपने-अपने खास ग्राहकों के पास पहुंच भी चुकी हैं। कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास पहले से फेरारी एफएक्सएक्स-के मॉडल हैं उन्हें इस मॉडल के लिए प्राथमिकता दी गई।

    Ferrari LaFerrari

    फेरारी की ला फेरारी में 6.3 लीटर का वी-12 इंजन लगा है जो 789 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 120 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती है जिसकी मदद से यह इंजन कुल 949 बीएचपी पावर के साथ 899 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। यह स्पोर्ट्स कार सात  सेकंड से भी कम वक्त में 0-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पा लेती है।

    Ferrari LaFerrari

    अपने सेगमेंट में इस सुपरकार का मुकाबला फिलहाल पोर्शे-918 और मैकलेरेन-पी1 से है। यह तीनों हाईब्रिड सुपरकार हैं लेकिन तीनों ही हर मामले में अलग हैं।  ला फरारी के बारे में और जानकारी के लिए इस कार के शोकेस होने का इंतजार करना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि फेरारी की यह कार काफी प्रभावशाली कार होगी।

    यह भी पढ़ें :

    भारत में लॉन्च हुई फेरारी-488जीटीबी, कीमत 3.88 करोड़ रूपए

    इमेज: सैम मूर्स फोटोग्राफी

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है