• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेरारी जीटीसी4लूसो टी लॉन्च, कीमत 4.2 करोड़ रूपए

    जीटीसी4लूसो को एफएफ सुपरकार की जगह उतारा गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 02, 2017 14:01 ist
    info icon
    published onAug 02, 2017 14:01 IST
    last updated onAug 02, 2017 14:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फेरारी ने जीटीसी4लूसो टी को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 4.2 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। फेरारी कारों की रेंज में यह एफएफ की जगह लेगी। इसके अलावा कंपनी ने पावरफुल वेरिएंट जीटीसी4लूसो को भी लॉन्च किया है, इसकी कीमत 5.2 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    जीटीसी4लूसो का डिजायन एफएफ सुपरकार से मिलता-जुलता है, हालांकि पावर के मोर्चे पर यह एफएफ से काफी आगे है। इस में 6.3 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 689 पीएस की पावर और 697 एनएम का टॉर्क देता है। एफएफ की तुलना में इस में 29 पीएस की ज्यादा पावर और 14 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    जीटीसी4लूसो की टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.4 सेकंड का समय लगता है, इस मामले में यह एफएफ से 0.4 सेकंड तेज है।

    जीटीसी4लूसो टी की बात करें तो इस में 3.9 लीटर का वी8 इंजन लगा है, जो 610 पीएस की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। 100 की रफ्तार पाने में इसे 3.5 सेकंड का समय लगता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फेरारी जीटीसी4लुसो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग वैगन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है