• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेरारी 812 सुपरफास्ट लॉन्च, कीमत 5.20 करोड़ रूपए

    लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस और एस्टन मार्टिन डीबी11 को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 12, 2018 18:06 ist
    info icon
    published onMar 12, 2018 17:58 IST
    last updated onMar 12, 2018 18:06 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    फेरारी ने 812 सुपरफास्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। फेरारी कारों की रेंज में यह एफ12 बर्लिनेटा की जगह लेगी। इसका मुकाबला बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस और एस्टन मार्टिन डीबी11 से होगा।

    फेरारी 812 सुपरफास्ट में 6.5 लीटर का वी12 इंजन लगा है, जो 800 पीएस की पावर और 718 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड एफ1 ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगता है।

      फेरारी 812 सुपरफास्ट एफ12 बर्लिनेटा
    इंजन क्षमता 6.5 लीटर वी12 6.3 लीटर वी12
    पावर 800 पीएस 740 पीएस
    टॉर्क 718 एनएम 690 एनएम
    गियरबॉक्स 7-स्पीड ड्यूल-क्लच 7-स्पीड ड्यूल-क्लच
    टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटा 340 किमी प्रति घंटा

    812 सुपरफास्ट का डिजायन कई मामलों में एफ12 बर्लिनेटा से मिलता-जुलता है। इस में लंबा बोनट और स्टाइलिश हैडलैंप्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां क्वाड एग्जॉस्ट पाइप और स्टबी डिफ्यूज़र दिया गया है। इस में गोल शेप वाले टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एफ12 बर्लिनेटा से अलग बनाते हैं। 812 सुपरफास्ट में बड़े एयर वेंट, साइड वेंट और रियर इनलेट दिए गए हैं, जो इस में एयरोडायनामिक कार वाला अहसास लाते हैं।

    यह भी पढें : फेरारी जीटीसी4लूसो टी लॉन्च, कीमत 4.2 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है