• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रिसमस से पहले लाॅन्च होगा फोर्ड ईकोस्पोर्ट का अपग्रेड वर्जन

    अमेरिकन आॅटो कंपनी फोर्ड अपनी काॅम्पेक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट के अपग्रेड वर्जन को जल्द ही लाॅन्च करेगी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी अपने इस माॅडल को इस साल के अंत तक उतारेगी लेकिन अब कंपनी ने आॅफिशियली रिपोर्ट जारी कर बताया है कि ईकोस्पोर्ट के नए अवतार को को इस साल क्रिसमस से पहले देश में लाॅन्च कर दिया जाएगा। इस नए फेसलिफ्ट वर्जन में कई इंटीरियर अपडेट के अलावा इंजन में भी कुछ फेरबदल किया जा सकता है।

    मनीष
    मनीष
    Published On अक्टूबर 07, 2015 16:47 ist
    info icon
    published onOct 01, 2015 12:11 IST
    last updated onOct 07, 2015 16:47 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फीचर्स की बात करें तो बेस वेरिएंट में स्टैण्डर्ड ड्यूल फ्रंट एयरबैग एक एडवाॅटेज साबित हो सकता है। इसके अलावा, सिंक इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ 4-इंच डिज़ीटल कलर डिस्प्ले, रिवर्स पार्किंग कैमरे के साथ सेटेलाइन नेविगेशन सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं, साथ ही पावर विंडो कंट्रोल, हैण्डब्रेक लीवर और क्रोम गार्निश रिफ्रेश लुक में नज़र आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ आॅप्शनल फीचर्स फोर्ड फीगो एस्पायर से लिए जा सकते हैं।

    2015-ईकोस्पोर्ट को पहले की तरह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन आॅप्शन में उतारा जाएगा। इसके डीज़ल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीडीसीआई (TDCi) इंजन लगा होगा जो 100पीएस की पावर जनरेट करेगा, वहीं इसके पेट्रोल ट्रिम में 1.0-लीटर, 3 सिलेण्डर टर्बोचार्जड ईकोबूस्ट इंजन लगा होगा। साथ ही इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन आॅप्शन की पेशकश भी की जा सकती है जिसमें 6-स्पीड पावरशिफ्ट ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिए जाएंगे। दूसरी ओर, कंपनी ने दावा किया है कि इसका डीज़ल माॅडल 25.83 किमी प्रति लीटर (ARAI सर्टिफिकेट के अनुसार) का माइलेज देगा जो इस सेग्मेंट में काफी बेहतर माना जाता है।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है