• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंश्योरेंसदेखो के नाम से कारदेखो ने शुरू की एक और नई पारी

    कंपनी ने ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म के लिए 20 से अधिक हैल्थ और मोटर इंश्योरेंस कंपनियों के साथ करार किया है।

    अमित
    अमित
    Published On जून 19, 2019 15:20 ist
    info icon
    published onJun 19, 2019 15:20 IST
    last updated onJun 19, 2019 15:20 IST
    839 Views
    • Write a कमेंट

    CarDekho forays into insurance segment by launching InsuranceDekho

    कारदेखो ने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने इंश्योरेंसदेखो नाम से एक ऑनलाइन हैल्थ एवं मोटर इंश्योरेंस प्लेटफार्म तैयार किया है। इंश्योरेंसदेखो का मकसद अपने ग्राहकों को आसान, त्वरित और परेशानी मुक्त इंश्योरेंस प्रदान करना है।

    इंश्योरेंसदेखो के माध्यम से ग्राहकों को इंश्योरेंस लेने में काफी आसानी रहेगी। कंपनी का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर कस्टमर को अच्छी आफ्टर सेल सर्विस मिलेगी। कंपनी ने अगले तीन साल के भीतर प्रति माह 10 लाख से अधिक पॉलिसी बेचने का लक्ष्य रखा है।

    लॉन्च की घोषणा करते हुए गिरनार इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड के प्रिंसिपल ऑफिसर एवं सीईओ अमित अग्रवाल ने कहा कि ‘भारत में इंश्योरेंस खरीदना एक अपारदर्शी प्रक्रिया है, जहां ग्राहक हमेशा इस बात से अवगत नहीं होते हैं कि वे क्या खरीद रहे हैं, ऐसे में हम ग्राहक को एक आसान प्रक्रिया के तहत ऐसा अनुभव देना चाहते हैं जिससे वो समझ सकें कि वो क्या खरीद रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि इंश्योरेंसदेखो अपने एडवाइज़री मॉडल के माध्यम से प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा और ग्राहकों को बेस्ट आफ्टर सेल सर्विस का अनुभव देगा। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने ग्राहकों की सहायता के लिए एक मजबूत कस्टमर सर्विस टीम और तकनीक विकसित की है।’

    कारदेखो के सह संस्थापक और सीईओ अमित जैन ने कहा कि ‘हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम ऑनलाइन इंश्योरेंस बिजनेस में कदम रखने जा रहे हैं। इंश्योरेंसदेखो पूरे डिजिटल ऑटो इको सिस्टम में अपनी वैल्यू जोड़ने जा रहा है जिसे हमने कई वर्षों की मेहनत के बाद सफल बनाया है। हम ग्राहकों को खुद के लिए बेस्ट कार खरीदने में मदद करते आए हैं और अब उन्हें सबसे बेस्ट इंश्योरेंस खरीदने में भी मदद करेंगे।

    यह भी पढ़ें: किया मोटर्स कल उठाएगी सेल्टोस एसयूवी से पर्दा

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है