• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवायडी अट्टो 3 इलेक्ट्रिक कार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, अक्टूबर तक होगी लॉन्च

    बीवायडी इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार अट्टो 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस गाड़ी को चेन्नई की सड़कों पर बिना कवर से ढके टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 19, 2022 16:39 ist
    info icon
    published onSep 19, 2022 14:27 IST
    last updated onSep 19, 2022 16:39 IST
    158 Views
    • Write a कमेंट

    बीवाईडी की यह भारत में दूसरी कार होगी जिसका कंपेरिजन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा। 

    BYD Atto 3

    • बीवायडी अट्टो 3 को पैनोरमिक सनरूफ और एडीएस टेक्नोलॉजी के साथ देखा गया है।
    • इसमें 50 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 345 किलोमीटर हो सकती है।
    • अट्टो 3 ईवी को कंपनी के चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जा सकता है। भारत में इसकी प्राइस 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    बीवायडी इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार अट्टो 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस गाड़ी को चेन्नई की सड़कों पर बिना कवर से ढके टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    BYD Atto 3

    अट्टो 3 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए पहले से उपलब्ध है। यह गाड़ी बीवायडी के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर बेस्ड है। कंपनी ने अपनी कारों को ज्यादा अफोर्डेबल बनाने के लिए चेन्नई में प्लांट सेटअप करने की भी घोषणा की है, जहां कारों की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।

    BYD Atto 3 teaser

    कंपनी ने अट्टो 3 भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। अनुमान है कि इस अपकमिंग ईवी में दो बैटरी पैक्स 50 केडब्ल्यूएच और 60 केडब्ल्यूएच की चॉइस दी जा सकती है। इन बैटरी पैक्स के साथ यह कार क्रमशः 345 किलोमीटर और 420 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 204 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।

    BYD Atto 3 cabin

    अट्टो 3 एक प्रीमियम कार होगी जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके अलावा इसमें 12.8 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, सात एयरबैग, कीलेस एंट्री और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    भारत में इस अपकमिंग ईवी की प्राइस 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगा।

    यह भी पढ़ें : इस फेस्टिव सीजन पर लॉन्च होंगी ये टॉप 5 अपकमिंग कार, देखिए पूरी लिस्ट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीवाईडी एटो 3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है